Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले विधायक

जम्मू कश्मीर के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले विधायक

जम्मू, 12 नवंबर . सिविल सचिवालय में कई प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली छात्रों ने जम्मू कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की. उन्होंने Chief Minister को विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समुदाय की चिंताओं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मामलों के बारे में अवगत कराया.

अनंतनाग पश्चिम के विधायक अब्दुल मजीद भट (लर्मी), सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया और गुलमर्ग के विधायक पीरजादा फारूक अहमद शाह ने अलग-अलग Chief Minister से मुलाकात की. उन्होंने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, जन कल्याण से जुड़ी चिंताओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.

Chief Minister ने जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधिमंडलों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों और विकास संबंधी चिंताओं पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा और उनका समाधान निकाला जाएगा.

शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम. अशरफ गनी ने Chief Minister से मुलाकात की और उन्हें इस प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान के कामकाज के बारे में जानकारी दी.

चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमेश मुखिया ने भी Chief Minister से मुलाकात की. उन्होंने किश्तवाड़ जिले में कंपनी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति के बारे में Chief Minister को अवगत कराया. साथ ही उन्होंने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा की.

ऑल जेएंडके क्रिश्चियन सभा ​​के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष आशु पीटर मट्टू कर रहे थे, Chief Minister से मुलाकात की और सभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने Chief Minister को जम्मू-कश्मीर में ईसाई समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों के बारे में भी बताया.

इस बीच जम्मू के ‘इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर्स’ के छात्रों ने प्रबंध निदेशक सिया सिंह, प्रधानाचार्या सहरीश इस्माइली और उप-प्रधानाचार्य आरती शर्मा के साथ Chief Minister से मुलाकात की. उन्होंने आने वाले बाल दिवस को लेकर Chief Minister को अपनी शुभकामनाएं दी. इस मुलाकात के जरिए युवा छात्रों को बाल दिवस से पहले Chief Minister से मिलने का अवसर मिला.

–

डीकेएम/वीसी

Share