जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक कृषि अनुसंधान को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नागपुर, 12 नवंबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है. अनियमित वर्षा और जल संकट के कारण खेती के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान, कुशल मानव संसाधन तैयार करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना आवश्यक है.
Chief Minister रामटेक तहसील के कवडक में श्री दत्ता मेघे फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वर्गीय दत्ता मेघे स्मृति सभागार, नंदकिशोर जायसवाल कृषि महाविद्यालय और शालिनीताई दत्ता मेघे पशु चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया.
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, कृषि राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, शालिनीताई मेघे, समीर मेघे, सागर मेघे समेत शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं.
Chief Minister ने कहा कि कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को सहन करने वाली फसलों और आधुनिक कृषि अनुसंधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव और प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है. ऐसी फसलों का विकास करना जरूरी है, जो मौसम के दबाव को सहन कर सकें और कम पानी में भी अच्छी उपज दें. कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का विकास कर उन्हें किसानों तक पहुंचाया जाना चाहिए. कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान और उसके व्यावहारिक उपयोग की आज सबसे अधिक आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है. देशी गायें केवल दूध उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं. इसलिए देशी नस्लों के संरक्षण, आधुनिक उपचार सुविधाओं और पशुधन अनुसंधान के माध्यम से पशुपालकों को सशक्त बनाने की जरूरत है. उन्होंने विश्वास जताया कि अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय क्षेत्र को नई दिशा देगा. Chief Minister ने कहा कि मेघे फाउंडेशन द्वारा रामटेक में स्थापित इन दोनों संस्थानों से कृषि अनुसंधान, पशुपालन और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. ये संस्थान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि मनुष्य प्रकृति का मालिक नहीं, बल्कि उसका हिस्सा है. सभी एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इसलिए विकास ऐसा होना चाहिए, जिससे केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज लाभान्वित हो. India आज दुनिया को विकास का एक नया मार्ग दिखाने की क्षमता रखता है. प्रत्येक राष्ट्र को यह सोच अपनानी चाहिए कि उसके विकास से पूरी दुनिया का विकास हो.
Union Minister नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ में डेयरी उद्योग के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं. उन्होंने देशी पशुधन के संरक्षण और आधुनिक तकनीक के जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि मदर डेयरी के सहयोग से विदर्भ में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपए की परियोजना अंतिम चरण में है. पूरे विदर्भ का दूध उत्पादन कोल्हापुर की तुलना में कम है, जबकि डेयरी, बकरी पालन और पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण साधन बन सकते हैं.
उन्होंने कहा कि शालिनीताई दत्ता मेघे पशु चिकित्सालय के माध्यम से पशुपालकों को आधुनिक उपचार और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
कृषि राज्य मंत्री एडवोकेट आशीष जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय दत्ताभाऊ मेघे ने नागपुर और वर्धा में कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर हजारों डॉक्टर और इंजीनियर तैयार किए. अब मेघे परिवार ने कृषि और पशुपालन क्षेत्र में भी कदम रखा है. उन्होंने विश्वास जताया कि सागर मेघे और समीर मेघे अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए रामटेक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू बाल सदन की टीम द्वारा Maharashtra गीत की प्रस्तुति से हुई. कार्यक्रम का परिचय सागर मेघे ने कराया, जबकि समीर मेघे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया.
–
एएमटी/एबीएम


