दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी

मनीला, 17 नवंबर . फिलीपींस की राजधानी मनीला में Tuesday को आयोजित 21वें ‘ईस्ट एशिया समिट’ (ईएएस) को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है. ऐसे समय में दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत है.
Prime Minister मोदी ने ‘ईस्ट एशिया समिट’ के सफल आयोजन के लिए फिलीपींस के President फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर को बधाई भी दी.
Prime Minister मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है. बढ़ते संघर्षों के कारण खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरकों पर दबाव बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों और नाविकों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, “कोविड महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है. संघर्षों के कारण खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरकों पर दबाव बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर जहाजों और नाविकों को भी निशाना बनाया जा रहा है. आतंकवाद के गंभीर खतरे के साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे नए सीमा पार अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं. आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत है.”
Prime Minister मोदी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ईस्ट एशिया समिट साझा चुनौतियों के समाधान खोजने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच रहा है. उन्होंने कहा कि संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग की यही भावना India की विदेश नीति की आधारशिला है.
उन्होंने India की शांति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “आसियान की एकता और उसकी केंद्रीय भूमिका हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में है. हम एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं. चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम शांति के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे.”
Prime Minister मोदी ने कहा कि डिजिटल दुनिया में भरोसा और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने याद दिलाया कि New Delhi में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान India ने मानव-केंद्रित, समावेशी और सुरक्षित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास पर जोर दिया था. उन्होंने कहा कि India ने डीपफेक और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए डिजिटल वॉटरमार्किंग जैसी तकनीकों के उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया है.
समुद्री सुरक्षा के महत्व पर बात करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “हमारे समुद्र हमारी साझा समृद्धि की जीवनरेखा हैं. उनकी सुरक्षा और समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. इसी उद्देश्य से हम ‘सीफेयरर्स सेफ्टी इनिशिएटिव’ शुरू कर रहे हैं, जो संयुक्त प्रशिक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सहयोग को और मजबूत करेगा.”
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में देशों के बीच सहयोग, विश्वास और साझा प्रयास ही बेहतर भविष्य की राह तैयार कर सकते हैं.
–
एवाई/डीकेपी


