Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भारत का अपमान करना राहुल गांधी का मकसद : शायना एनसी

India का अपमान करना राहुल गांधी का मकसद : शायना एनसी

Mumbai , 17 नवंबर . Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने तंज कसते हुए उन्हें पर्यटक बताया.

Mumbai में से बातचीत में शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे सांसद हैं जो हमेशा पर्यटक की तरह India से बाहर घूमते रहते हैं, और उनका एकमात्र मकसद India का अपमान करना है. इसलिए, उन पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हम अपना काम 24 घंटे और साल के 365 दिन करते रहते हैं.

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर शायना एनसी ने कहा कि Maharashtra में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम है, लोग सुरक्षित हैं और नेतृत्व ने यह तय किया है कि शासन और प्रशासन के साथ-साथ कानून का डर भी होना चाहिए. जो लोग कानून व्यवस्था पर सिर्फ खुद को चर्चा में लाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, उनसे हम बस इतना ही कहेंगे, कृपया सावधान रहें और सोच-समझकर बोलें.

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि का जिक्र करते हुए शायना एनसी ने उन्हें मराठी जनमानस के हृदय-सम्राट, प्रखर देशभक्त, हिंदू हृदयों के अधिपति बताया. उन्होंने कहा कि हम उन्हें वैसे भी हर दिन याद करते हैं. हम अपने नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पूरे Maharashtra को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और एक विकसित Maharashtra का सपना देख रहे हैं और हम सभी इसमें भागीदार हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर विधायक रोहित पवार के बयान पर उन्होंने कहा कि रोहित पवार खुद एक युवा नेता हैं. वे साजिश की बातों में क्यों पड़ रहे हैं? नकारात्मक राजनीति की ओर क्यों जा रहे हैं? इसके बजाय,अगर बयान दे रहे हैं तो सबूतों के साथ दीजिए. अगर आप बिना सबूत के बयान देते हैं, तो ये बेबुनियाद आरोप बन जाते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रचार पाने के हथकंडों के लिए कई लोग कतार में खड़े हैं और अब इसमें एक नया खिलाड़ी भी शामिल हो गया है. रोहित पवार युवाओं का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं बल्कि झूठी साजिश की कहानियों का सहारा ले रहे हैं.

–

डीकेएम/पीएम

Share