राम केवल नाम नहीं, भारत की आत्मा, संस्कार और संस्कृति भी हैं : राम कदम

Mumbai , 18 नवंबर . भगवान राम के बारे में पटकथा लेखक जावेद अख्तर के बयान का भाजपा नेता राम कदम ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भगवान राम सिर्फ नाम नहीं हैं. वे India की आत्मा, संस्कार और संस्कृति हैं.
जावेद अख्तर ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत की. उन्होंने राम का जिक्र करते हुए कहा कि राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का एक तरीका हैं. राम हर भारतीय के खून में हैं, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो.
Mumbai में से बातचीत में भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि जावेद अख्तर फिल्म उद्योग में अपने आप में एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं और वे अपने स्वतंत्र विचारों तथा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. मैं तहे दिल से उनका अभिवादन करता हूं और भगवान श्री राम से जुड़े सत्य को खुलकर स्वीकार करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं. भगवान श्री राम केवल एक नाम नहीं हैं, वे India की आत्मा, India के मूल्य और India की संस्कृति हैं. अब, जो लोग भगवान राम के नाम पर आपत्ति जताते हैं, वे अपने मन के भीतर बचे हुए रावण को निकाल दें और अपने हृदय में राम को बसाने का प्रयास करें. राम नाम का मतलब मर्यादा और न्याय है.
विदेशी दौरे पर भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर राम कदम ने कहा कि राहुल गांधी India में हर चुनाव हार जाते हैं और चुनाव हारने के बाद वे विदेश जाकर India की प्रतिष्ठा से बदला लेते हैं. वे सत्ता पाने के लिए बेचैन हैं और उनके मन में सत्ता की लालसा है. अब, अगर वे अपनी इसी बेचैनी और सत्ता की लालसा के चलते India की छवि को दांव पर लगाते हैं या उसे धूमिल करते हैं, तो इसका समर्थन नहीं किया जा सकता.
राम कदम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते हैं, आप भाजपा पर आरोप लगा सकते हैं, केंद्र Government पर ठीकरा फोड़ सकते हैं. लेकिन, इस देश या इस राष्ट्र को बदनाम नहीं कर सकते. ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में आज India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.
उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर India की छवि को बदनाम करना राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर राम कदम ने Maharashtra के पूर्व Chief Minister उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के प्रति प्रेम है तो सबसे पहले उद्धव ठाकरे को सोनिया गांधी की किताब फाड़नी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब एक आत्मकथा होनी चाहिए थी, लेकिन यह आत्मव्यथा है. एक किताब सच पर आधारित होनी चाहिए. मां भारती के लिए, देश और देश की आजादी के लिए स्वातंत्र्यवीर सावरकर ने जो कुछ सहा, उन्हें ‘काला पानी’ की सजा मिली. वहां 11 साल जेल में बिताए और बहुत कष्ट सहे. यहां तक कि रिहा होने के बाद भी, चार-पांच सालों तक अंग्रेजों ने उन पर भयानक अत्याचार किए. सोनिया गांधी को क्या इस बात की जानकारी है?
सोनिया गांधी की नागरिकता पर तंज कसते हुए राम कदम ने कहा कि सोनिया गांधी की शादी 1968 में हुई थी, फिर भी उन्हें भारतीय नागरिकता लेने में 16 साल लग गए. 16 सालों तक उन्होंने India की नागरिकता नहीं ली, क्योंकि इस मिट्टी से प्यार ही नहीं है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए राम कदम ने कहा कि वे दोहरा मापदंड अपना रहे हैं. एक तरफ वे अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन करने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ तुष्टीकरण की राजनीति के लिए रामकथा को रोकने की साजिश करते हैं. जब उनकी Government थी तो राम भक्तों पर गोलियां चलवाई गईं. देश में उनके विरोध के बावजूद राम कथा और शिव कथा होंगी, चुनावी हार के डर से वे कुछ भी बयान दे देते हैं.
Mumbai के दिशा सालियान केस का जिक्र करते हुए राम कदम ने कहा कि यह मामला बहुत संदिग्ध है. इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का नाम First Information Report में शामिल किया गया. उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कदम ने कहा कि वे तब सीएम थे, कानून सभी के लिए बराबर होता है. इस पूरे मामले में सही से जांच क्यों नहीं कराई गई. एक पिता जिसने अपनी बेटी खोई, वह लगातार कह रहा है कि उसे इंसाफ नहीं मिला. लेकिन, दुख की बात यह है कि यूबीटी के नेता मृतक के पिता के लिए किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं.
–
डीकेएम/एबीएम


