Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान ने हासिल की 227 रनों की बढ़त, दूसरे दिन के खेल तक दबाव में श्रीलंका

दूसरा टेस्ट: Pakistan ने हासिल की 227 रनों की बढ़त, दूसरे दिन के खेल तक दबाव में श्रीलंका

रावलपिंडी, 18 नवंबर . Pakistan ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त हासिल करने के बाद Pakistan ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 74 के स्कोर पर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 35.3 ओवरों में 98 रन पर ढेर हो गई, जो रावलपिंडी में किसी टेस्ट पारी का अब तक का न्यूनतम स्कोर है.

श्रीलंका को महज 6 के स्कोर पर पसिंदु सोरियाबंदरा (2) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया. आलम ये रहा कि 36 रन तक श्रीलंका के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद कुसल मेंडिस ने सोनल दिनुषा के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन जुटाकर मेहमान टीम को 85 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद टीम के खाते में सिर्फ 13 ही रन जुड़ सके.

मेजबान टीम से मोहम्मद अब्बास (14/3), रजाउल्लाह (21/3) और आमेर जमाल (24/3) ने दमदार गेंदबाजी की. वहीं, साकिब खान ने 1 विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में Pakistan ने पहली पारी में 325 रन बनाकर 227 रन की बढ़त हासिल कर ली. अजान ओवैस (47) ने तैय्यब आरिफ के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की. तैय्यब 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तेजी से विकेट गिरे और 121 के स्कोर तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

यहां से सऊद शकील (24) ने साकिब खान (37) के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन जुटाकर टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद गाजी घोरी (54) ने मोर्चा संभालते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया. इस बीच उन्होंने रजाउल्लाह (42) के साथ नौवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े.

विपक्षी खेमे से लाहिरु कुमारा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट निकाले. एक-एक विकेट मिलन प्रियानाथ रत्नायके और प्रभात जयसूर्या के हाथ लगा.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 22 ओवरों का सामना किया और 3 विकेट खोकर 74 रन बनाए. इस टीम ने 8 के स्कोर पर लाहिरु उदारा (7) का विकेट गंवाया, जिसके बाद 39 रन तक दिनेश चांदीमल (0) और कामिंदु मेंडिस (16) भी आउट हो गए. इसके बाद पसिंदु सोरियाबंदरा ने धनंजय डी सिल्वा के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. Pakistan की तरफ से साकिब खान, रजाउल्लाह और आमेर जमाल 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं.

–

आरएसजी

Share