बुमराह पर लंबे ब्रेक का असर नहीं पड़ता, हालात पक्ष में होने पर वह न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे : डब्ल्यूवी रमन

New Delhi, 18 नवंबर . पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन का कहना है कि अगर Thursday से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में बेसिन रिजर्व की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है, तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.
बुमराह, जो बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका में 1-0 से सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे, अब तक टेस्ट क्रिकेट में 19.79 की औसत से 234 विकेट ले चुके हैं. पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका सबसे बेहतरीन औसत है. हालांकि, न्यूजीलैंड उनके लिए सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी साबित हुआ है. उनके खिलाफ खेले गए पांच टेस्ट मैचों में बुमराह ने 45.44 की औसत से 9 विकेट लिए हैं. इसके बाद इंग्लैंड का नंबर आता है, जिसके खिलाफ उनका औसत 22.89 है.
न्यूजीलैंड इकलौता ऐसा टेस्ट खेलने वाला देश है, जहां बुमराह ने एक पारी में पांच विकेट (फाइव-विकेट हॉल) नहीं लिया है – वहां उन्होंने चार पारियों में कुल छह विकेट लिए हैं.
डब्ल्यूवी रमन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित एक वर्चुअल बातचीत में कहा, “India के नजरिए से जसप्रीत बुमराह निश्चित रूप से अहम खिलाड़ी होंगे. उनके पास काफी अनुभव है और मुझे यकीन है कि वह मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे. वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन पर लंबे ब्रेक का कोई असर पड़े, क्योंकि उनके पास अनुभव का भंडार है.”
उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, अपनी गेंदबाजी पर उनका जबरदस्त नियंत्रण है, जो बहुत मायने रखता है. यह मुकाम उन्होंने बहुत ज्यादा अभ्यास और कड़ी मेहनत से हासिल किया है. इसी कारण Thursday को जब वह मैदान पर उतरेंगे, तो इससे उन्हें निश्चित रूप से मदद मिलेगी. जब भी उनके हाथ में गेंद होती है, तो वह हमेशा ही बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित होते हैं, और इस बार भी ऐसा ही होने वाला है.”
डब्ल्यूवी रमन ने आगे कहा, “अगर हालात मददगार होते हैं, तो एक कीवी बल्लेबाज के तौर पर मुझे बहुत चिंता होगी. बुमराह के पास तेज गति है, और उनके पास ऐसी विविधताएं हैं, जिनका इस्तेमाल वह बेहतरीन कंट्रोल के साथ कर सकते हैं. अगर हालात उनके पक्ष में रहे, तो यह सामान्य से दोगुना मुश्किल हो सकता है.”
न्यूजीलैंड की टीम अपने टॉप-4 क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उतार सकती है, और आंकड़े बताते हैं कि बुमराह इस तरह के बल्लेबाजों के खिलाफ भी काफी असरदार रहे हैं. 2024 से दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका औसत 15.5 है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ यह 20.2 है.
कप्तान शुभमन गिल ने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया था कि India पहले टेस्ट के लिए चार तेज गेंदबाजों को चुन सकता है. India के तेज गेंदबाजी विकल्पों में बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज शामिल हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी एक ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद हैं.
रमन को लगा कि तेज गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर गिल की शुरुआती टिप्पणी से पता चलता है कि उन्होंने हालात को अच्छे से समझ लिया है. “उन्होंने हालात का जायजा लिया है और उन्हें पता है कि पिच कैसी बर्ताव कर सकती है. अगर उन्हें पूरा भरोसा न होता कि पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी, तो शायद वह ऐसा बयान नहीं देते.”
“मुझे लगता है कि जब आप विदेश में खेल रहे हों और पिच पर थोड़ी सी भी मदद मिलने की संभावना हो, तो 4-1 (चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर) का कॉम्बिनेशन सही है. वेलिंगटन जैसी जगहों पर हवा भी तेज हो सकती है और न्यूजीलैंड की पिचें आमतौर पर ऐसी होती हैं जहां गेंदबाजों को कुछ न कुछ मदद जरूर मिलती है. इसलिए, मुझे लगता है कि उन्होंने काफी पहले ही अपना मन बना लिया था, जो कि उनके सामान्य व्यवहार से थोड़ा अलग है. यह एक अच्छा संकेत है, क्योंकि वह बिल्कुल स्पष्ट हैं कि वे क्या करना चाहते हैं.”
पिच पर लगभग 15 एमएम घास है, जिसे मैच की सुबह थोड़ा कम किए जाने की उम्मीद है. वेलिंगटन की तेज हवाओं को देखते हुए गेंदबाजों को उनके साथ तालमेल बिठाकर गेंदबाजी करनी होगी. पिच के समतल होने पर गेंदबाजों को नरम हो चुकी कूकाबुरा गेंद के साथ भी काम चलाना होगा. चूंकि न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में सभी बल्लेबाज बाएं हाथ के हो सकते हैं, इसलिए आंकड़े चयन को और मुश्किल बना देते हैं. आकाश दीप का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ औसत 22.8 है, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ यह 47.1 है. प्रसिद्ध कृष्णा का भी कुछ ऐसा ही हाल है – बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका औसत 21 है और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 32.9 है.
इसके उलट, मोहम्मद सिराज का दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ औसत 23.2 है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ यह 42.6 है. गुरनूर और कंबोज के उपलब्ध सीमित फर्स्ट-क्लास आंकड़ों से पता चलता है कि वे दोनों दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हैं. India तीन स्पेशलिस्ट सीमर्स को मैदान में उतार सकता है और चौथे विकल्प के तौर पर रेड्डी का इस्तेमाल कर सकता है.
India का सामना न्यूजीलैंड के ऐसे तेज गेंदबाजों से होगा जो शानदार फॉर्म में हैं. आंकड़ों के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने 9 टेस्ट मैचों में 152 विकेट लिए हैं. यह प्रति मैच लगभग 18 विकेट के बराबर है, जो किसी भी अन्य टीम के मुकाबले सबसे अधिक है. इस दौरान उनका 19.23 का औसत भी किसी भी अन्य टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे बेहतर है. इनमें से ज्यादातर विकेट मैट हेनरी (32 विकेट), नाथन स्मिथ (27), जैकब डफी (25) और जैक फॉल्क्स (21) ने लिए हैं. फॉल्क्स अभी चोटिल हैं, इसलिए अब ब्लेयर टिकनर (16.4 के औसत से 10 विकेट) और काइल जैमीसन (24 के औसत से 10 विकेट) पर ज्यादा जिम्मेदारी आने की संभावना है.
मैट हेनरी ने अपनी ‘वॉबल सीम’ गेंदबाजी और गेंद को दोनों तरफ घुमाने की क्षमता के दम पर सबसे ज्यादा सुधार किया है. 2015 से 2023 के बीच अपने पहले 21 टेस्ट मैचों में उन्होंने 37.4 के औसत से 72 विकेट लिए थे यानी हर 71 गेंदों पर एक विकेट. वहीं, 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक, उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 15.9 के औसत से 80 विकेट लिए हैं, जो कि हर 32 गेंदों पर एक विकेट के बराबर है. इस दौरान हेनरी ने सात बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं, जबकि इससे पहले उन्होंने ऐसा केवल एक बार किया था.
डब्ल्यूवी रमन ने माना कि हेनरी एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. हाल ही में खेले गए चौथे वनडे मैच में हेनरी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर 6 विकेट लिए थे और भारतीय बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था. रमन ने कहा कि असली परीक्षा यह होगी कि क्या यह तेज गेंदबाज अपने बाद के स्पेल में भी इसी स्तर का प्रदर्शन बनाए रख पाता है या नहीं.
उन्होंने कहा, “मैट हेनरी ने फिर से दिखाया है कि वह काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. मगर अहम बात यह है कि हमें यह देखना होगा कि जब वह अपने दूसरे और तीसरे स्पेल के लिए वापस आते हैं, तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. अब तक हमने उन्हें सिर्फ एक 10 ओवर के स्पेल में गेंदबाजी करते देखा है, इसलिए आगे का प्रदर्शन देखना बाकी है.”
डब्ल्यूवी रमन ने आगे कहा, “टेस्ट मैच में यह देखना बहुत जरूरी होगा कि क्या गेंदबाज अपने हर स्पेल में उसी बेहतरीन स्तर की गेंदबाजी को दोहरा पाते हैं या नहीं, क्योंकि यही सबसे अहम बात है. अगर आप एक अच्छा स्पेल डालते हैं, तो हो सकता है कि बल्लेबाज उसे आसानी से निकाल दें. हालांकि, एक अच्छे गेंदबाज को अपने प्रदर्शन को दोहराना आना चाहिए, और हमें यही देखना है कि क्या मैट हेनरी ऐसा कर पाते हैं. हां, वह एक बेहतरीन दर्जे के गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं है. मगर कभी-कभी, जब आप विपक्षी टीम को पूरी तरह से ध्वस्त करने की उम्मीद कर रहे होते हैं, तो आपको कड़ा मुकाबला मिलता है और आप समझ नहीं पाते कि कैसे जवाब दें. इसी कारण अगर बल्लेबाज उनके पहले स्पेल को सुरक्षित निकाल लेते हैं, तो कीवी गेंदबाजों का क्या जवाब होता है, यह देखने के लिए हमें इंतजार करना होगा.”
–
एसएम/एबीएम


