Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने मनीला में की मुलाकात, निवेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Prime Minister मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने मनीला में की मुलाकात, निवेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मनीला, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने मनीला में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट के दौरान सिंगापुर के Prime Minister लॉरेंस वोंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की और आर्थिक सहयोग, कौशल विकास, डिजिटलीकरण, रक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी सहित आठ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आगे की रणनीति पर चर्चा की.

बैठक के बाद Prime Minister मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर बात की. खास तौर पर निवेश, बुनियादी ढांचे, नवाचार, सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया.

Prime Minister मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सिंगापुर के Prime Minister लॉरेंस वोंग के साथ बेहद सार्थक बैठक हुई. हमने निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन, सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की. सिंगापुर India का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम आने वाले समय में अपने सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं.”

इस बैठक में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन, India के विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

विदेश मंत्रालय ने भी ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मनीला में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच गर्मजोशी और सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई. नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए. Prime Minister मोदी ने सिंगापुर की आगामी आसियान अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं भी दीं और India की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया.

जून में लॉरेंस वोंग ने Prime Minister मोदी को India का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने कहा था कि वह India के साथ करीबी साझेदारी को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए उत्सुक हैं.

वोंग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “Prime Minister Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई. यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व का परिणाम है. मैं India और सिंगापुर के संबंधों को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर बनाने के लिए हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहा हूं.”

इसके जवाब में Prime Minister मोदी ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि वह दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं. उन्होंने लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, Prime Minister लॉरेंस वोंग. मैं आपके साथ मिलकर हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने और भारत-सिंगापुर संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं.”

सिंगापुर, India की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक अहम साझेदार है. सितंबर 2024 में Prime Minister मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया गया था. इसके बाद सितंबर 2025 में लॉरेंस वोंग Prime Minister बनने के बाद अपनी पहली India यात्रा पर आए थे. यह दौरा Prime Minister मोदी के निमंत्रण पर हुआ था.

उस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी.

–

एवाई/पीएम

Share