देशभर में ‘या अली’ से मिली पहचान, लेकिन असम की मिट्टी से कभी दूर नहीं हुए जुबिन गर्ग

Mumbai , 17 नवंबर . जुबिन गर्ग का नाम आते ही सबसे पहले फिल्म ‘गैंगस्टर’ का मशहूर गाना ‘या अली’ याद आता है. इस गाने ने उनकी आवाज को देशभर में पहचान दिलाई, लेकिन जुबिन की कहानी सिर्फ Bollywood के एक हिट गाने तक सीमित नहीं थी. वह असम के ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने अपनी भाषा, संस्कृति और संगीत से रिश्ते को कभी कमजोर नहीं होने दिया. उन्होंने असमिया लोकगीतों से लेकर रॉक और पॉप संगीत तक हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बनाई.
जुबिन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में हुआ था. उनके पिता मोहिनी मोहन बोरठाकुर Governmentी अधिकारी होने के साथ-साथ लेखक और गीतकार भी थे, जबकि उनकी मां इली बोरठाकुर गायिका थीं. घर में संगीत और साहित्य का माहौल होने के कारण जुबिन का रुझान बचपन से ही गाने की तरफ हो गया था. उन्होंने महज तीन साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. उनकी मां ने उन्हें संगीत की शुरुआती शिक्षा दी. इसके अलावा, उन्होंने पंडित रॉबिन बनर्जी से करीब 11 साल तक तबला सीखा और गुरु रमणी राय से असमिया लोक संगीत की बारीकियां समझीं.
जुबिन का संगीत सफर कम उम्र में ही शुरू हो गया था. साल 1992 में उनका पहला असमिया एल्बम ‘अनामिका’ रिलीज हुआ. इस एल्बम ने पूर्वोत्तर India में उन्हें पहचान दिलाई. इसके बाद ‘माया’, ‘आशा’, ‘जुनाकी मोन’ और ‘एक्सोपुनोर शूर’ जैसे एल्बमों से उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई. उस समय असमिया संगीत में उनकी आवाज युवाओं के बीच काफी पसंद की जाने लगी थी. वह सिर्फ गायक नहीं थे, बल्कि गाने लिखने और उनकी धुन तैयार करने में भी रुचि रखते थे.
क्षेत्रीय संगीत में अपनी पहचान बनाने के बाद जुबिन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया. वह 1995 में Mumbai पहुंचे और यहां अपनी आवाज को नए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश शुरू की. शुरुआती दिनों में उन्हें कई फिल्मों में गाने का मौका मिला. उन्होंने फिल्म ‘फिजा’ के लिए ‘आजा माहिया’ और ‘कांटे’ के लिए ‘जो गली से गुजरे’ जैसे गाने गाए. हालांकि, उन्हें देशभर में असली पहचान साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंगस्टर’ के गाने ‘या अली’ से मिली. इस गाने में उनकी आवाज और गाने के अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया. यह गाना लंबे समय तक म्यूजिक चार्ट में छाया रहा और उन्हें ग्लोबल इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार भी मिला.
‘या अली’ की सफलता के बाद जुबिन के पास हिंदी फिल्मों में काम करने के कई मौके आए, लेकिन उनका मन हमेशा असम के संगीत में लगा रहा. उन्होंने Bollywood में अपनी पहचान बनाने के बाद भी क्षेत्रीय संगीत को प्राथमिकता दी. वह असमिया भाषा में गाने बनाते रहे और वहां के लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय बने रहे.
जुबिन ने हिंदी, असमिया, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी और नेपाली समेत कई भाषाओं में गाने गाए. संगीत के अलावा उन्होंने फिल्मों में अभिनय और निर्देशन भी किया. असमिया फिल्म ‘तुमि मोर माथो मोर’ से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ‘मिशन चाइना’ और ‘कंचनजंघा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. बतौर Actor भी वह ‘दिनबंधु’, ‘मोन जाय’, ‘रामधेनु’ और ‘डॉ. बेजबरुआ 2’ जैसी फिल्मों में नजर आए. साल 2007 में उन्हें फिल्म ‘इकोज ऑफ साइलेंस’ के लिए बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म म्यूजिक डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.
19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक यॉट ट्रिप के दौरान समुद्र में डूबने से उनका निधन हो गया. उनकी मौत ने असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों को झकझोर दिया.
–
पीके/डीकेपी


