Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

आईपीएल 2027: शमी और सिद्धार्थ आरआर में शामिल; करन एलएसजी से जुड़े

आईपीएल 2027: शमी और सिद्धार्थ आरआर में शामिल; करन एलएसजी से जुड़े

New Delhi, 17 नवंबर . आईपीएल 2027 से पहले मोहम्मद शमी और सैम करन जैसे मशहूर खिलाड़ियों की टीमों में बदलाव हुआ है. India के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अब Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) छोड़कर Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलेंगे. वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन Rajasthan रॉयल्स से एलएसजी में शामिल हो गए हैं.

मोहम्मद शमी को एलएसजी ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अब वह 8 करोड़ रुपए की संशोधित कीमत पर Rajasthan से जुड़ेंगे. इस बदलाव से Rajasthan का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा. शमी और जोफ्रा आर्चर मिलकर एक घातक जोड़ी बना सकते हैं; आर्चर 2024 सीजन में Rajasthan के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. अनुभवी शमी ने 132 आईपीएल मैचों में 145 विकेट लिए हैं. उनके आने से Rajasthan की गेंदबाजी में काफी अनुभव और नई गेंद से गेंदबाजी करने की बेहतरीन क्षमता जुड़ेगी.

इसके अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी 75 लाख रुपए की अपनी मौजूदा कीमत पर एलएसजी से आरआर में ट्रांसफर होंगे, जबकि सैम करन 2.4 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा कीमत पर एलएसजी में शामिल होंगे.

एम. सिद्धार्थ के जुड़ने से Rajasthan को स्पिन गेंदबाजी का एक और विकल्प मिलेगा. यह बाएं हाथ का स्पिनर अपने नियंत्रण और सटीक गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. वह नई गेंद को स्विंग कराने में भी माहिर हैं. सिद्धार्थ तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीपीएल) में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेल रहे हैं.

वहीं, सैम करन अपनी ऑलराउंड क्षमताओं से एलएसजी की टीम को और मजबूती देंगे. इंग्लैंड के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 997 रन बनाए हैं और 59 विकेट लिए हैं, जिससे टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर एक अच्छा विकल्प मिलता है.

चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर रहने वाले सैम करन, अब अपनी तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे. इससे पहले, वह पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो-दो बार जुड़े रह चुके हैं.

–

आरएसजी

Share