Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने मनीला में थाईलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर बनी सहमति

पीएम मोदी ने मनीला में थाईलैंड के Prime Minister से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर बनी सहमति

मनीला, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान थाईलैंड के Prime Minister अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, कनेक्टिविटी, डिजिटल तकनीक, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

Prime Minister मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा,”मनीला में आयोजित आसियान से जुड़े शिखर सम्मेलनों के दौरान थाईलैंड के Prime Minister अनुतिन चर्नविराकुल सेमुलाकात करके खुशी हुई. मैंने Prime Minister पद संभालने पर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं दीं. India और थाईलैंड समुद्री पड़ोसी देश हैं. दोनों देशों को सदियों पुराना साझा इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं एक-दूसरे से जोड़ती हैं.”

उन्‍होंने पोस्‍ट किया, ”हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने और उसमें नई गति लाने के तरीकों पर चर्चा की. खास तौर पर व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, कनेक्टिविटी और संस्कृति क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई. India और थाईलैंड के बीच मजबूत रिश्ते हैं और हम आने वाले समय में अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया. India की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में थाईलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार है. अप्रैल 2025 में Prime Minister मोदी की बैंकॉक यात्रा के दौरान India और थाईलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था. इससे पहले मार्च में Prime Minister मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड का Prime Minister चुने जाने पर बधाई दी थी और उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी.

बधाई संदेश में Prime Minister मोदी ने कहा था, “थाईलैंड साम्राज्य के Prime Minister चुने जाने पर अनुतिन चर्नविराकुल को हार्दिक बधाई. मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. हम दोनों मिलकर भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे. हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों पर आधारित हैं. India और थाईलैंड शांति, प्रगति और समृद्धि के साझा लक्ष्य के लिए एकजुट हैं.”

Prime Minister मोदी ने यह संदेश तब दिया था जब ‘भूमजैथाई पार्टी’ के उम्मीदवार अनुतिन चर्नविराकुल प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) में बहुमत हासिल कर दोबारा थाईलैंड के Prime Minister चुने गए थे.

India और थाईलैंड के बीच लंबे समय से दोस्ताना और मजबूत रिश्ते रहे हैं. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1947 में स्थापित हुए थे. साल 2022 में दोनों देशों ने अपने कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया था.

थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति, India की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ अच्छी तरह मेल खाती है. इसके अलावा थाईलैंड India का एक समुद्री पड़ोसी देश भी है. थाईलैंड आसियान, ईस्ट एशिया समिट, बिम्सटेक, मेकांग-गंगा सहयोग, एशिया कोऑपरेशन डायलॉग, इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन और अय्यावदी-चाओ फ्राया-मेकांग आर्थिक सहयोग रणनीति जैसे कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India का महत्वपूर्ण साझेदार है.

–

एवाई/वीसी

Share