Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दीपावली के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और शिवराज समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दीपावली के पावन अवसर पर Union Minister मनोहर लाल और शिवराज समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

New Delhi, 8 नवंबर . दीपावली के पावन अवसर पर Union Minister मनोहर लाल और शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं की ओर से देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं.

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “आप सभी को प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी, प्रभु श्री राम और माता सीता की कृपा सभी पर सदैव बरसती रहे. सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आए, हर घर-आंगन खुशियों से भर जाए, सब सुखी हों, निरोग रहें, सबका मंगल व कल्याण हो, यही कामना है.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे. सबके जीवन में सुख, समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आए, आपके घर-आंगन खुशियों और धन-धान्य से भर जाएं, यही प्रार्थना है.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दीपमालिकाओं से देदीप्यमान साकेत नगरी और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से आलोकित जन-जन का जीवन. ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं का प्रकाश लेकर आए. आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, इस पावन पर्व पर खुशियों के दीप जलाएं और एक विकसित, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रकाश, समृद्धि, उल्लास एवं नवचेतना के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं. अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता दीपोत्सव आप सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे, हर घर-आंगन जगमगाए, सामाजिक समरसता और सद्भाव मजबूत हो, यही शुभेच्छा है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. दीपों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन को खुशहाली, सकारात्मकता और नव ऊर्जा के प्रकाश से आलोकित करे. मां लक्ष्मी की असीम कृपा एवं भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो, यही कामना है.”

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने social media पोस्ट में लिखा, “आप सभी को हर्ष, उल्लास एवं प्रकाश के महापर्व ‘दीपावली’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सबके जीवन में उत्साह एवं उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही मंगलकामना है.”

दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं.”

–

एसडी/एएस

Share