उत्तराखंड स्थापना दिवस : ‘यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है’, पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून, 9 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi द्वारा भेजे गए आत्मीय संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. सीएम धामी ने पीएम मोदी के पत्र को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रिपोस्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा.
सीएम धामी ने लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड के प्रति Prime Minister Narendra Modi का विशिष्ट लगाव केवल आत्मीयता के शब्दों तक सीमित नहीं बल्कि उनके विचारों, संकल्पों और सतत प्रयासों में भी प्रतिबिंबित होता है. उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रेषित उनका आत्मीय संदेश देवभूमि के प्रति उनके इसी विशेष लगाव, स्नेह और विश्वास की एक और सुंदर अभिव्यक्ति है.”
सीएम धामी ने बताया कि इस पत्र में जहां देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना, हिमालय की दिव्यता, मां गंगा की पावन धारा और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति उनका गहन भावबोध परिलक्षित होता है, वहीं राज्य की विकास यात्रा, सीमांत क्षेत्रों की सामर्थ्य, मातृशक्ति के स्वावलंबन, युवाओं की आकांक्षाओं, किसानों के परिश्रम और प्रदेश की उभरती आर्थिक शक्ति का भी अत्यंत आत्मीयता से उल्लेख किया गया है.
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, पर्व-त्योहारों, खानपान और सांस्कृतिक विरासत का जिस अपनत्व के साथ स्मरण उन्होंने किया है, वह देवभूमि के साथ उनके गहरे भावनात्मक संबंध को अभिव्यक्त करता है. पीएम मोदी का यह संदेश सिर्फ एक औपचारिक शुभकामना नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के प्रति उनके गहरे जुड़ाव को दिखाता है.
सीएम धामी ने लिखा कि Prime Minister के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क से लेकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला स्वावलंबन और सुशासन तक प्रत्येक क्षेत्र में आए परिवर्तन इस बात के साक्षी हैं कि केंद्र Government की प्राथमिकताओं में देवभूमि उत्तराखंड का विशेष स्थान है. पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला है, और यह सब केंद्र Government के सहयोग और Prime Minister के मार्गदर्शन से संभव हुआ है.
उन्होंने लिखा, “बाबा केदार के चरणों में आपके द्वारा व्यक्त किया गया यह विश्वास कि ’21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा’, आज प्रदेश की विकास यात्रा का प्रेरणास्रोत बन चुका है. आपके सशक्त नेतृत्व में यह विश्वास अब संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है. आपके सशक्त नेतृत्व में यह विश्वास अब संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है. इस आत्मीय संदेश और देवभूमि के प्रति आपके अविस्मरणीय स्नेह, प्रेम और विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार.”
उत्तराखंड स्थापना दिवस हर साल 9 नवंबर को मनाया जाता है. 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पहाड़ी जिलों को अलग करके India के 27वें राज्य के रूप में ‘उत्तरांचल’ का गठन हुआ था. वर्ष 2007 में इसका नाम ‘उत्तरांचल’ से बदलकर आधिकारिक रूप से उत्तराखंड कर दिया गया.
–
वीकेयू/एबीएम


