Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘उत्तराखंड ने 26 वर्षों में चुनौतियों और संभावनाओं के बीच विशिष्ट विकास यात्रा तय की’, स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने दी बधाई

‘उत्तराखंड ने 26 वर्षों में चुनौतियों और संभावनाओं के बीच विशिष्ट विकास यात्रा तय की’, स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने दी बधाई

New Delhi, 9 नवंबर . उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. Chief Minister धामी ने कहा कि पिछले 26 वर्षों में हमारे राज्य ने अनेक चुनौतियों और संभावनाओं के बीच अपनी एक विशिष्ट विकास यात्रा तय की है.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

उन्होंने कहा, “पूर्व Prime Minister एवं ‘India रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील दृष्टिकोण और दृढ़ Political इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप उत्तराखंड को पृथक राज्य का स्वरूप प्राप्त हुआ. पिछले 26 वर्षों में हमारे राज्य ने अनेक चुनौतियों और संभावनाओं के बीच अपनी एक विशिष्ट विकास यात्रा तय की है. आज उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक संपदा और मानवीय सामर्थ्य के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है.”

Chief Minister धामी ने कहा, “Prime Minister के मार्गदर्शन में हमारी Government विकास और विरासत के समन्वय के साथ प्रदेश की अंतर्निहित क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है. हमारा प्रयास है कि विकास की धारा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, युवाओं को अवसरों का विस्तार मिले, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, किसान समृद्ध हों और सीमांत क्षेत्रों में विकास एवं आजीविका के नए आयाम स्थापित हों.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा संकल्प केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसा उत्तराखंड निर्मित करना है, जो आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समावेशी, पर्यावरण की दृष्टि से संतुलित और सांस्कृतिक रूप से अपनी जड़ों से जुड़ा हो. पूर्ण विश्वास है कि प्रदेशवासियों की सामूहिक शक्ति, जनसहभागिता और अटूट संकल्प से हम राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विकसित उत्तराखंड का निर्माण करेंगे.”

वहीं, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “अनुपम प्राकृतिक छटा, समृद्ध लोक-संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और वीरता की गौरवशाली परंपरा से देश की सांस्कृतिक चेतना को निरंतर आलोकित करने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की समस्त उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई.”

उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और माननीय Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह राज्य प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है. बाबा श्री केदारनाथ जी से प्रार्थना है कि ‘देवभूमि’ समृद्धि और सुशासन के पथ पर सदैव अग्रसर रहे.”

–

ओपी/एबीएम

Share