Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

दिल्ली में दो अलग अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

New Delhi, 17 अक्टूबर . दिल्ली में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं. घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. दोनों मामलों में Police जांच कर रही है.

Police ने बताया कि 17 अक्टूबर को रात लगभग 12:45 बजे द्वारका के सेक्टर-18 स्थित क्रेसेंट अपार्टमेंट रेड लाइट के पास एक सड़क हादसा हुआ. एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिन पर कुल चार लोग सवार थे. इस हादसे में गौरव पिता अरविंद देसवाल की सिर कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल लोगों को पीसीआर और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.

Police ने बताया कि गौरव को इंदिरा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित किया. शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. हितेश (18) को इंदिरा गांधी अस्पताल से आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया गया है. हर्षित पुत्र हेमंत (20) को पहले इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, बाद में आगे के इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया गया. गंभीर हालत में ध्रुव (23) मैक्स अस्पताल में भर्ती है.

ट्रक चालक होतम सिंह (41) निवासी आगरा को Police ने पकड़ लिया गया है. दुर्घटना में शामिल ट्रक और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में First Information Report दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है.

दिल्ली Police ने बताया कि डीबीजी रोड इलाके में एक डीटीसी बस के नीचे स्कूटी आ गई, जिससे स्कूटी पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल पहुंचने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. फिलहाल अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है.

–

ओपी/एएस

Share