Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एमएलसी चुनाव में सभी आठ सीटों पर जीत रही एनडीए, पटना की दोनों सीटें बड़े अंतर से जीतेंगे: संजय झा

एमएलसी चुनाव में सभी आठ सीटों पर जीत रही एनडीए, Patna की दोनों सीटें बड़े अंतर से जीतेंगे: संजय झा

Patna, 17 अक्टूबर . बिहार में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने एनडीए की जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और एनडीए के उम्मीदवार सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें Patna की दो सीटें भी शामिल हैं. पार्टी के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे.

जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि Patna से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के पिछले कार्यकाल और लोगों से मिले फीडबैक को देखते हुए उनकी जीत बड़े अंतर से होने की उम्मीद है. पार्टी के दूसरे उम्मीदवार नवल यादव भी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे.

जेडीयू विधायक अनंत सिंह के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय कुमार झा ने कहा कि उनका बयान सामने आया था और बाद में उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण भी दिया है. इस पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राज्य नेतृत्व को है और घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

अनंत सिंह के नौ लोगों की हत्या करवाने संबंधी दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि बयान के बाद संबंधित विधायक की ओर से सफाई भी आ चुकी है. पार्टी की राज्य इकाई को मामले की पूरी जानकारी है. संजय कुमार झा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी मध्यमार्गी विचारधारा वाली पार्टी हुआ करती थी लेकिन अब उसके साथ नजर आने वाले लोगों और उनके पुराने रिकॉर्ड पर गौर करने की जरूरत है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में ऐसी व्यवस्था लाना चाहते हैं, जो बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम से प्रेरित दिखाई देती है. संजय झा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों और Government का चुनाव खुद करती है. ऐसे में किसी भी व्यक्ति या समूह को अपनी विचारधारा जनता पर थोपने का अधिकार नहीं है.

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जनता का समर्थन नहीं मिलने के कारण कुछ लोग देश में अराजकता फैलाकर Political संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

संजय झा ने कहा, “इलेक्शन कमीशन जो एसआईआर कराती है, असल में मतदाता सूची की ‘सफाई’ है. अगर किसी का निधन हो गया है, तो उसका नाम हटा दिया जाता है अगर कोई कहीं और चला गया है क्योंकि किसी भी व्यक्ति का दो जगहों पर नाम नहीं हो सकता और अगर कोई संविधान के तहत नागरिक नहीं है, तो उसका नाम भी सूची में होने पर उसे हटा दिया जाता है.”

–

एसएके/पीएम

Share