Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

आईएसएल 2026-27: डिफेंडिंग चैंपियन ईस्ट बंगाल करेगा चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज

आईएसएल 2026 27: डिफेंडिंग चैंपियन ईस्ट बंगाल करेगा चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज

आईएसएल 2026-27: डिफेंडिंग चैंपियन ईस्ट बंगाल करेगा चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज

मडगांव (गोवा), 17 अक्टूबर . इंडियन सुपर लीग (आईएसएल 2026/27) में ईस्ट बंगाल एफसी फुटबॉल क्लब अपना पहला मैच Sunday को गोवा के फतोरदा स्टेडियम में चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा के खिलाफ खेलेगा. दोनों टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता रही है, इसलिए यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. डिफेंडिंग चैंपियन ईस्ट बंगाल इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा और अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेगा.

चर्चिल ब्रदर्स अपने पहले आईएसएल मैच में Mumbai सिटी एफसी के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद इस मुकाबले में उतर रही है. वहीं, मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल महाद्वीपीय और कप प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहने के बाद अपने घरेलू अभियान की शुरुआत करेगी. चर्चिल ब्रदर्स ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह दिखा दिया कि वह इस सीजन में मजबूत चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं. Mumbai सिटी के खिलाफ टीम के लिए गौरव बोरा ने पहला गोल किया था, जबकि कोलंबियाई स्ट्राइकर सेबेस्टियन गुटिरेज ने मैच के अंतिम क्षणों में शानदार गोल दागकर जीत पक्की की थी.

हालांकि जीत के बावजूद मुख्य कोच दिमित्रिस दिमित्रिउ पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. उनका मानना है कि टीम के प्रदर्शन में अभी और सुधार की गुंजाइश है. उन्होंने कहा, “बेशक हमें जीत मिली. हमें पहले तीन अंक मिल गए, लेकिन अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है. हमने बहुत कड़ी मेहनत की है और अपने खेल का विश्लेषण किया है. मुझे विश्वास है कि Sunday को हम और बेहतर फुटबॉल खेलेंगे.”

ईस्ट बंगाल के लिए Sunday का मैच लीग में उनके खिताब के बचाव की शुरुआत है. टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनमें गोलकीपर फुरबा लाचेनपा, मिडफील्डर दानी रामिरेज, ऑस्ट्रेलियाई अटैकर क्रिस इकोनोमिडिस, फॉरवर्ड एके लोबा और पोलिश स्ट्राइकर लुकाज ज्वोलिंस्की शामिल हैं. एंटोनियो लोपेज हबास की टीम हाल ही में घरेलू और महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में काफी व्यस्त रही है. हाल ही में एएफसी चैंपियंस लीग टू में उन्हें इराक की अल-शॉर्टा के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें डेविड लालहलानसांगा ने टीम के दोनों गोल किए थे.

हबास को गोवा की टीम के खिलाफ एक कठिन चुनौती की उम्मीद है, लेकिन उनका लक्ष्य साफ है: लीग अभियान की शुरुआत तीन अंकों के साथ करना. उन्होंने कहा, “यह हमारे और एक खतरनाक टीम के बीच एक मुश्किल मुकाबला है. हमारा लक्ष्य तीन अंक हासिल करना है. हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन हमें अपने खेल का स्तर और ऊपर उठाना होगा.”

यह मुकाबला ऐसे दो क्लबों को आमने-सामने लाता है, जिनका नेशनल फुटबॉल लीग और आई-लीग में एक साझा इतिहास रहा है. फरवरी 2020 में हुई उनकी पिछली भिड़ंत 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी. Sunday का मैच एमजी आईएसएल के इतिहास में उनकी पहली टक्कर होगी, जो उनकी प्रतिद्वंद्विता में एक नया अध्याय जोड़ेगी.

यह मैच प्रोवत लाकरा के लिए भी एक मौका है, जो ईस्ट बंगाल से चर्चिल ब्रदर्स में जाने के बाद अपने पूर्व क्लब के खिलाफ खेलेंगे. मेजबान टीम अपने घरेलू मैदान के फायदे का पूरा इस्तेमाल करना चाहेगी, जबकि मौजूदा चैंपियन टीम अपनी धाक जमाने के लिए पूरे अंक हासिल करने से कम पर संतुष्ट नहीं होगी.

–

एसएम/डीकेपी

Share