दिल्ली में व्यापार ठप होने से कारोबारी परेशान, आप-कांग्रेस जिम्मेदार: हर्ष मल्होत्रा

New Delhi, 17 अक्टूबर . Union Minister हर्ष मल्होत्रा ने जंतर-मंतर पर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल Supreme Court की ओर से बताई गई पाबंदियों के बावजूद प्रदर्शन के मुद्दे पर अड़े हुए हैं, जिससे दिल्ली के व्यापारियों को नुकसान हो रहा है. इसके अलावा, उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए जा रहे सवालों को भी Political मुद्दा बताया.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यदि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, तो संबंधित दलों को किसी दूसरे निर्धारित स्थल पर प्रदर्शन करना चाहिए. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किए जाने के बावजूद वहां प्रदर्शन की कोशिश की जा रही है. इससे दिल्ली में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और व्यापारी परेशान हैं.
Union Minister ने कहा कि दिल्ली में व्यापार लगभग ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है. उन्होंने कनॉट प्लेस के व्यापारियों का जिक्र करते हुए दावा किया कि कई व्यापारियों का कारोबार करीब दस दिनों से प्रभावित है. मल्होत्रा ने कहा कि दिवाली और शादी का सीजन नजदीक होने के बावजूद प्रदर्शन और विरोध की गतिविधियों के कारण बाहर से आने वाले ग्राहक और व्यापारी दिल्ली आने से बच रहे हैं. आप और कांग्रेस आगामी चुनावों में संभावित हार को देखते हुए एसआईआर और चुनाव आयुक्त के मुद्दे को उठा रही हैं.
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए मल्होत्रा ने कहा कि देश में एसआईआर की प्रक्रिया पहले भी सात बार कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए Government के कार्यकाल में हो चुकी है. उन्होंने सवाल किया कि यदि पहले भी यह प्रक्रिया अपनाई गई थी, तो उस समय कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि चुनाव आयुक्त ने ऐसा क्या गलत किया है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ सवाल उठाए जा रहे हैं. जो व्यक्ति देश का नागरिक नहीं है, क्या उसे देश के संसाधनों और मतदान के अधिकार का हक मिलना चाहिए. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से बाहरी लोगों को हटाने के फैसले का समर्थन करते हुए विपक्ष से इस मुद्दे पर जवाब मांगा.
सेवा संकल्प अभियान का जिक्र करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान दिल्ली में 18 तारीख को समाप्त करने की योजना है. अभियान के तहत सरिता विहार वार्ड और ओखला विधानसभा क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए कॉम्पैक्टर मशीनें लगाई गई हैं. ये मशीनें कचरे को दबाकर उसका आकार लगभग दसवें हिस्से तक कम कर देंगी. इसके बाद कचरे को ट्रकों के जरिए निर्धारित स्थानों पर ले जाकर खाली किया जाएगा. दिल्ली में करीब एक हजार मशीनें लाई गई हैं, जिनमें से इस वार्ड में 100 मशीनों को हरी झंडी दिखाई गई. इसके अलावा, क्षेत्र के लिए नए टिपर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की व्यवस्था होगी.
मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली Government और नगर निगम मिलकर इन सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं. Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम को पर्याप्त धन मिल रहा है और कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली केजरीवाल Government के दौरान नगर निगमों को पर्याप्त सहयोग नहीं मिला था. मौजूदा Government और नगर निगम के प्रयासों से दिल्लीवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम आगे बढ़ रहा है.
–
पीएसके


