Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली: आरके पुरम में पार्क के अंदर गुरुग्राम के 22 वर्षीय युवक का मिला शव

दिल्ली: आरके पुरम में पार्क के अंदर गुरुग्राम के 22 वर्षीय युवक का मिला शव

New Delhi, 17 अक्टूबर . दिल्ली के आरके पुरम स्थित एक पार्क में Saturday को 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी.

Police के अनुसार, मृतक की पहचान Haryana के गुरुग्राम निवासी विवेक के रूप में हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि विवेक दो दिन पहले ही गुरुग्राम से आरके पुरम में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था. सूचना मिलने पर Police और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल घटनास्थल पर जांच पड़ताल चल रही है.

Police ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

Police विवेक की मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए उसके फोन रिकॉर्ड और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है.

परिजनों के अनुसार, विवेक पार्क के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक शव उन्हें नहीं सौंपा गया है, क्योंकि जांच चल रही है.

विवेक की मां रेनू ने पत्रकारों से कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ? मैं गुरुग्राम में रहती हूं. आज मुझे अपने भतीजे का फोन आया, जिसने मुझे विवेक की मौत के बारे में बताया. मुझे समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसा कैसे हो गया. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही न्याय मिलेगा.”

Police ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी.

यह घटना दिल्ली में हुई एक और हत्या के ठीक बाद सामने आई है. जामिया नगर निवासी शाहिद हुसैन की बाइक सवार चार लोगों ने Wednesday को चाकू मारकर हत्या कर दी थी.

यह घटना दिल्ली के कालिंदी कुंज में हुई. चार लोगों ने तिहाड़ जेल में 2025 से चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते हुसैन की हत्या कर दी.

हुसैन का नाम अपराधी प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की सूची में था और वह हाल ही में जेल से छूटा था. Police ने Friday को चार लोगों को गिरफ्तार किया.

–

डीकेपी/

Share