सिक्किम पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, सोमवार को लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह

गंगटोक, 18 अक्टूबर . सिक्किम के मनोनीत Governor दुष्यंत कुमार गौतम Sunday को गंगटोक के बुरतुक हेलीपैड पहुंचे. वह 19 अक्टूबर को लोक भवन में पद की शपथ लेंगे.
वहीं, उनके आगमन के समय Political विरोध भी देखने को मिला.
गौतम का स्वागत Chief Minister प्रेम सिंह तमांग, सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, गंगटोक नगर निगम के मेयर और पार्षदों, मुख्य सचिव, Police महानिदेशक, Chief Minister के Political सलाहकारों, अन्य सलाहकारों, अध्यक्षों, विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) और वरिष्ठ Governmentी अधिकारियों ने किया.
उनके आगमन के दौरान विपक्षी दलों, छात्रों और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि जब तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ कनेक्शन की जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक केंद्र Government को उनकी नियुक्ति पर पुनर्विचार करना चाहिए.
सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एसपीसीसी) ने Friday को गंगटोक में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक गौतम की नियुक्ति को वापस लिया जाए. पार्टी ने President द्रौपदी मुर्मु से भी हस्तक्षेप करने की अपील की है. उनका तर्क है कि इस विवाद ने एक संवैधानिक पद पर गौतम की नियुक्ति की उपयुक्तता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Saturday को गंगटोक में छात्रों और स्थानीय निवासियों ने भी प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग की कि जांच का नतीजा आने तक गौतम के शपथ ग्रहण को टाल दिया जाए. अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भी अलग से मांग की है कि इस नियुक्ति को रद्द किया जाए.
वहीं, New Delhi के इंडिया गेट पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनसे मिले थे.
दरअसल, 19 वर्षीय अंकिता उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. सितंबर 2022 में उसकी हत्या कर दी गई थी.
2023 में, रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. हालांकि, कथित ‘वीआईपी कनेक्शन’ को लेकर सवाल फिर से उठने लगे हैं, जिससे जवाबदेही की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. अब इस कथित ‘वीआईपी एंगल’ की सीबीआई जांच चल रही है.
–
एएसएच/एबीएम


