Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,दुर्घटना,राष्ट्रीय

कोटा बस हादसा: खाटू श्याम जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम मोहन यादव ने 4 लाख रुपए सहायता का ऐलान किया

कोटा बस हादसा: खाटू श्याम जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम मोहन यादव ने 4 लाख रुपए सहायता का ऐलान किया

Bhopal , 17 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Rajasthan के कोटा जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे. उन्होंने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई.

Police ने Saturday को बताया कि दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे से मिनीबस तड़के करीब 6 बजे एक 15 फुट गहरे नाले में गिर गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.

कोटा ग्रामीण Police अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि यात्री Madhya Pradesh के Bhopal और बेतूल जिलों के संयुक्त परिवारों से थे और Friday शाम को Rajasthan की तीर्थयात्रा पर निकले थे.

मृतकों पर शोक व्यक्त करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करें और हरसंभव सहायता दें.

Chief Minister ने एक बयान में कहा, “आज Bhopal से कोटा के खाटू श्याम जी जा रही एक मिनीबस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है.”

यह दुर्घटना सिमलिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुई. Police के अनुसार, चालक को नींद आ गई थी या वह सुस्त हो गया था, जिसके कारण वाहन सड़क से उतर गया. दुर्घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

नाले में कीचड़ और पानी जमा होने से शुरुआत में बचाव कार्य में बाधा आई, जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को निकालने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए क्रेनें लगाई गईं.

घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एमबीएस अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है.

सीएम मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

राज्य Government ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाए.

–

एएसएच/वीसी

Share