Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,दुर्घटना,राष्ट्रीय

कोलकाता भगदड़ और ग्वालियर हादसे पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

कोलकाता भगदड़ और ग्वालियर हादसे पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

कोलकाता भगदड़ और ग्वालियर हादसे पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख, बोले- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

New Delhi, 18 अक्टूबर . देश में दो बड़े धार्मिक स्थलों पर हुई दुर्घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ और Madhya Pradesh के ग्वालियर स्थित शीतला माता मंदिर के पास हुई दुर्घटना पर भाजपा ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पार्टी ने कहा है कि केंद्र और राज्य Governmentें पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी हैं.

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने दोनों घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत दुखद, हृदय विदारक और पीड़ादायक बताया.

तरुण चुघ ने कहा, “कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पंडाल और ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुई घटनाएं बहुत ही दुखद हैं. पूरा देश श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है. मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में Governmentें पीड़ितों के साथ हैं. उन्होंने कहा, “राज्य Governmentें और केंद्र Government, दोनों ही प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी हैं. उन्हें चिकित्सा सहायता सहित हर संभव मदद दी जा रही है. हम उम्मीद करते हैं कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें.”

तरुण चुघ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government हर जरूरी सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद कोलकाता में मौजूद हैं और प्रभावित परिवारों से मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा, “यह बहुत कठिन समय है. ऐसे में प्रभावित परिवारों का साथ देना, घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाना सबसे ज्यादा जरूरी है.”

वहीं, कोलकाता की भगदड़ की घटना पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा, “कोलकाता की भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है. इसके जवाब में बंगाल Government ने कार्रवाई करते हुए दुर्गा पूजा के सात आयोजकों को गिरफ्तार किया है.”

उन्होंने आगे बताया कि Government ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है. बंगाल Government ने पीड़ित परिवारों को सहायता देते हुए प्रति परिवार 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

उन्होंने कहा, “बंगाल Government इस मामले की गहन जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों.”

–

पीआईएम/एएस

Share