Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘हिंदुस्तान न बांग्लादेश बन सकता और न पाकिस्तान, यहां अपनी संस्कृति’, विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले स्वतंत्र देव सिंह

‘हिंदुस्तान न बांग्लादेश बन सकता और न Pakistan, यहां अपनी संस्कृति’, विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले स्वतंत्र देव सिंह

Lucknow, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान न बांग्लादेश बन सकता है, न Pakistan बन सकता है. यहां की संस्कृति अपनी है और यहां ‘सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास’ के साथ हम लोग चलते हैं.

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “हिंदुस्तान न बांग्लादेश बन सकता है, न Pakistan बन सकता है. यहां की संस्कृति अपनी है और यहां ‘सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास’ के साथ हम लोग चलते हैं. Pakistan हो चाहे बांग्लादेश हो, वहां लोग खुलेआम अपने मंदिर में नहीं जा सकते हैं. हिंदू धर्म वहां से पलायन होता है, हिंदू पलायन होते हैं. आप देखेंगे जो हिंदुओं की संख्या-जनसंख्या वहां थी, आज घटकर जीरो पर आती चली जा रही है.”

उन्होंने फिर दोहराया कि हिंदुस्तान बांग्लादेश-Pakistan नहीं बनेगा. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “भुखमरी की कगार पर India को नहीं ले जाया जा सकता है. वह Pakistan-बांग्लादेश नहीं बन सकता है, जहां लोग भुखमरी से मर रहे हैं, लेकिन India की सेना, Police और प्रशासन सतर्क हैं. हमारी बाहरी और आतंरिक सुरक्षा दोनों मजबूत हैं.”

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि India में सेना और Police के जवान राष्ट्र के लिए समर्पित हैं. कांग्रेस के कार्यकाल में लोग सेना के ऊपर पत्थर फेंकते थे. श्रीनगर में तिरंगा झंडा नहीं फहरा सकते थे. आज सब बंद हो चुका है. लाल चौक पर तिरंगा फहरता है और ‘India माता की जय’ के नारे लगे हैं. हर धर्म के लोग बाहर निकलकर तिरंगा यात्रा निकालते हैं. आज हमने नक्सलवाद खत्म कर दिया है. Naxalite क्षेत्रों के लोग आज देश के साथ जुड़े हैं.”

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि भाजपा की Government देश की जनता और खुशहाली के लिए काम करती है. Samajwadi Party और कांग्रेस की तरह हम लोग देश लूटने नहीं आए हैं. भाजपा कोई वंशवादी पार्टी नहीं है. यह संगठन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें बूथ का अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस-सपा कोई संगठनात्मक राजनीति नहीं करती है. वह वंशवाद की राजनीति है. कुल मिलाकर जिसको मन उसको टिकट देते हैं, दबंग को, मजबूत आदमी को जो राज्य को लूट सके, ऐसे लोगों को कांग्रेस और सपा टिकट देते हैं. इन पार्टियों ने राजनीति का पैटर्न ही चेंज कर दिया.”

स्वतंत्र देव ने कहा कि जिस प्रकार सपा में लोहिया जी नेतृत्व किए या कांग्रेस में जिस प्रकार पुराने लीडर नेतृत्व किए, ये गांधी परिवार ने राजनीति को चौपट कर दिया, लोकतंत्र को चौपट कर दिया. वे राजनीति को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं, यही नहीं समझ में आता है.

–

डीसीएच/

Share