Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

नासिक में 500 रुपए के 58 ‘जाली’ नोट बरामद, सब्जी मंडी में खपाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नासिक में 500 रुपए के 58 ‘जाली’ नोट बरामद, सब्जी मंडी में खपाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नासिक, 17 अक्टूबर . Maharashtra के नासिक जिले के येओला तालुका में कोटमगांव पुल के पास एक सब्जी मंडी में 500 रुपए के नकली नोट चलाने की कोशिश करने के आरोप में Police ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Police ने बताया कि कुल 58 संदिग्ध नकली नोट जब्त किए गए हैं और जांच जारी है.

यह घटना तब सामने आई, जब स्थानीय मंडी के सब्जी विक्रेताओं को एक व्यक्ति पर शक हुआ जो नकली 500 रुपए के नोटों से सब्जियां खरीदने की कोशिश कर रहा था.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विक्रेताओं ने लेन-देन के दौरान उन्हें दिए जा रहे नोटों में कुछ असामान्य पाया. उन्होंने नोटों के नकली होने का संदेह होने पर तुरंत Police को सूचित किया.

शिकायत मिलने पर Police मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. इस दौरान Police ने 500 रुपए के 58 संदिग्ध जाली नोट जब्त किए. जब्त किए गए नोटों की जांच की जा रही है ताकि उनकी प्रामाणिकता और स्रोत का पता लगाया जा सके.

इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं में चिंता बढ़ गई है, जिन्हें डर है कि छोटे-मोटे नकद लेन-देन के जरिए बाजार में जाली नोटों का प्रचलन हो सकता है.

विक्रेताओं ने आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति सब्‍जी खरीदते समय नकली नोटों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था. उनकी शिकायत के बाद Police ने कार्रवाई की और संदिग्ध नोटों को आगे प्रचलन में आने से रोका.

Police अब इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति अकेले ही यह काम कर रहा था या नकली नोटों के प्रचलन में शामिल किसी बड़े गिरोह का हिस्सा था.

जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध नोट कहां छापे गए थे या कहां से प्राप्त किए गए थे, वे कितने समय से प्रचलन में थे और क्या आसपास के इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं.

अधिकारियों ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है और न ही जब्त किए गए सभी नोटों की प्रामाणिकता की पुष्टि की है.

अधिकारियों ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

एएसएच/एबीएम

Share