Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

सहारनपुर में 10 लाख की लूट की साजिश का खुलासा, शिकायतकर्ता निकला मास्टरमाइंड, गाड़ी से पूरी रकम बरामद

सहारनपुर में 10 लाख की लूट की साजिश का खुलासा, शिकायतकर्ता निकला मास्टरमाइंड, गाड़ी से पूरी रकम बरामद

सहारनपुर, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की Police ने 10 लाख रुपए की लूट की घटना को सुलझाने के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. Police ने बताया कि मामले में शिकायत करने वाला ही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला.

Police ने बताया कि भारी कर्ज चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची गई थी और कथित तौर पर लूटी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता की ही गाड़ी से बरामद कर ली गई.

यह घटना Saturday सुबह करीब 11:20 बजे बेहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांडेवाड-रायपुर रोड पर एक देसी शराब की दुकान के पास हुई.

Police को सूचना मिली कि चार अज्ञात लोगों ने एक कार को रोका, उस पर पथराव किए, बंदूक की नोक पर ड्राइवर दीपक सैनी के साथ मारपीट की और 10.10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए.

इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर मिली सूचना के बाद, बेहट थाने की टीम तुरंत हरकत में आ गई. Police अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक, अन्य Police अधिकारियों और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

हालांकि, शुरुआती पूछताछ के दौरान Police को लूट की शिकायत में कुछ गड़बड़ियां नजर आईं, जिसके बाद मामले की गहराई से जांच करने का फैसला लिया गया.

एसपी (ग्रामीण) मयंक पाठक के अनुसार, दीपक सैनी एक प्राइवेट एटीएम सर्विस चलाते थे. जांच के दौरान Police को पता चला कि लूट की बताई गई पूरी रकम उनकी अपनी ही गाड़ी में रखी हुई थी.

पूछताछ करने पर सैनी ने कथित तौर पर कबूल किया कि उन पर करीब 10 लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने लूट का झूठा नाटक रचा था.

पाठक ने बताया कि शिकायतकर्ता ने Police को एक फर्जी इमरजेंसी कॉल करके दावा किया था कि चार हथियारबंद लोगों ने उसे लूट लिया है. इस सूचना पर Police ने मामला दर्ज किया और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी.

हालांकि, गाड़ी से नकदी बरामद होने के बाद यह पूरी साजिश सामने आ गई. Police ने लूट का झूठा नाटक रचने और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को गुमराह करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है.

–

डीके/एबीएम

Share