Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राहुल गांधी हताश नेता, देश को पाकिस्तान-बांग्लादेश के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं : गुलाम अली खटाना

राहुल गांधी हताश नेता, देश को पाकिस्तान बांग्लादेश के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं : गुलाम अली खटाना

राहुल गांधी हताश नेता, देश को Pakistan-बांग्लादेश के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं : गुलाम अली खटाना

New Delhi, 17 अक्टूबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयानों को देश को अस्थिर करने की कोशिश करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गुलाम अली खटाना ने जोरदार जुबानी हमला बोला है. खटाना ने पिछले दस संसदीय सत्रों में कांग्रेस सांसद के व्यवहार को असंसदीय और आस्था पर चोट पहुंचाने वाला बताया.

BJP MP गुलाम अली खटाना ने कहा, “राहुल गांधी देश को Pakistan और बांग्लादेश के नक्शे-कदम पर चलाना चाहते हैं. यह India है, India के 140 करोड़ लोग जमीन और संस्कार से जुड़े हैं और देश के हित के लिए मर मिटना जानते हैं. देश में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. राहुल गांधी अब एक हताश नेता बन चुके हैं. कांग्रेस को भी इस पर चिंतन करना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सत्रों में उनकी भूमिका, असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करना और लोगों की आस्थाओं को ठेस पहुंचाना उसका उदाहरण है. उनका चेकअप भी जरूरी हो गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के Prime Minister को चिट्ठी लिखने से जुड़े मुद्दे पर खटाना ने कहा कि विपक्ष और Government के बीच पत्राचार चलता है, लेकिन देश पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहा है. जनता ने अपने वोट की ताकत से Government को चुना है. 140 करोड़ लोगों के लिए जो ठीक होगा, वही तय किया जाएगा. विपक्ष को चर्चा के लिए बुलाना है या क्या करना है, वह Government तय करेगी.

खटाना ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के फीडबैक और इनपुट से पता चलता है कि पिछले विरोध-प्रदर्शनों में, खासकर जुलाई में, अपराधियों को भी शामिल किया गया था. लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन Governmentी कर्मचारियों, मरीजों, कारोबारी समुदाय और स्कूल जाने वाले बच्चों के अधिकारों का भी सम्मान होना चाहिए. दस लोगों के हक को छीनकर एक इंसान के हक की बात करना गलत है. विरोध-प्रदर्शन के लिए जगह निर्धारित की गई है. वहां जाकर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं.

नेहा बोरा के बांग्लादेश से सीखने वाले बयान पर BJP MP ने कहा कि जो दिमागी नक्सल हैं, उनकी सोच में समस्या है. देश बहुत आगे बढ़ गया है. हमारे दुश्मनों को तकलीफ हो रही है कि India 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की चौथी बड़ी ताकत बन गया है. India अंतरिक्ष में बड़ी ताकत बन गया है. इतने बड़े रिफॉर्म हुए हैं, डिजिटल इंडिया बना है. बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है, दो जगह वोट खत्म कर दिए गए हैं. घुसपैठियों पर लगाम लगी है. इससे इनकी नींद हराम हो गई है.

उन्होंने कहा कि ये लोग देश को कहां ले जाना चाहते हैं? ये देश को कमजोर और बीमार रखना चाहते हैं. इनकी यही सोच है, लेकिन अब इस सोच के लिए India में कोई जगह नहीं है.

–

केके/एबीएम

Share