Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भाजपा राहुल गांधी से डरती है, पूरी मशीनरी उनके पीछे लगा दी: अधीर रंजन चौधरी

भाजपा राहुल गांधी से डरती है, पूरी मशीनरी उनके पीछे लगा दी: अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद, 17 अक्टूबर . कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी से डरती है, इसलिए पूरी Government और मशीनरी उन्हें घेरने और छोटा दिखाने में लगी है, जबकि राहुल गांधी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और सबको डरो मत का संदेश दे रहे हैं. अमेरिकी President ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप सुबह कुछ और शाम को कुछ कहते हैं, उनकी चालाकी के सामने India को सिर नहीं झुकाना चाहिए.

राहुल गांधी की चुनौतियों को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चैलेंज करेंगे, इसमें कोई झूठ नहीं है. सारा देश आपके पक्ष में है, सारी ताकत आपके पास है. देश के सारे नेता सारी ताकत आपके पास है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं. जब Government अन्याय करती है, आम लोगों पर जुल्म करती है तो राहुल गांधी का फर्ज बनता है कि वह उसका विरोध करें और वही वह कर रहे हैं.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को घेरने के लिए उन्हें छोटा दिखाने के लिए पूरी भाजपा इतनी बड़ी Government और उसकी पूरी मशीनरी तैनात की जा रही है. इसका मतलब है कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है. राहुल गांधी खुद सबको कहते हैं – डरो मत, यह संदेश सबके लिए है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश न करना ही बेहतर होगा. राहुल गांधी को इस तरह डराना संभव नहीं है, चाहे भाजपा Government हो या कोई भी मंत्री. राहुल गांधी कोई झूठी या अन्यायपूर्ण बात नहीं कहते. श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी स्थिति होगी या नहीं, यह देखना Government की जिम्मेदारी है.

अमेरिकी President ट्रंप को लेकर उन्होंने कहा कि वो सुबह एक बात करते हैं तो शाम को दूसरी बात कहते हैं. उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. इसलिए कांग्रेस की ओर से बार-बार यही अपील की जा रही है कि ट्रंप की चालाकी के सामने हमें सिर नहीं झुकाना चाहिए. हमें अपने देश के हित में जो कदम सही होगा, वही उठाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हमारे देश को तेल की जरूरत है और हमें तेल आयात करना पड़ता है, क्योंकि देश में इतना उत्पादन नहीं होता. इसलिए जहां हमें सुविधा होगी, वहीं से हम तेल खरीदेंगे. रूस के साथ हमारी कोई दुश्मनी नहीं है. अरब देशों के साथ भी हमारी कोई दुश्मनी नहीं है तो हम तेल क्यों नहीं खरीदेंगे?

कांग्रेस नेता ने कहा कि जहां हमें सस्ता मिलेगा, जहां हमें फायदा होगा, जहां हमें सुविधा होगी, हम वहीं से तेल खरीदेंगे. ऐसा नहीं हो सकता कि अमेरिका के President को पूर्णिमा के दिन अच्छा लगे तो तेल खरीद लो और अमावस्या को बुरा लगे तो खरीदना बंद कर दो. टैरिफ लगाकर डर दिखाया जाता है और बार-बार इस डर के सामने सिर झुका दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि हमारा देश कहां से खरीदे, इसकी आजादी तो होनी चाहिए. हम खरीदार हैं और खरीदार को यह आजादी होती है कि वह किस दुकान से खरीदेगा, जहां उसे फायदा मिलेगा. बात इतनी सीधी है, लेकिन Government कभी इधर, कभी उधर करती है, डर के मारे ट्रंप से डरती है. हमारी मांग यही है कि ट्रंप के मिजाज के सामने हम अपने स्वार्थ की कभी बलि न दें.

–

केके/वीसी

Share