महाराष्ट्रः प्रेमी से शादी करने के लिए दादी के गहने चुराकर पोती हुई फरार, पिंपरी-चिंचवड़ से दोनों गिरफ्तार

वाशिम, 19 अक्टबर . Maharashtra के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पोती ने अपने ही दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. हालांकि, अब आसेगांव Police ने दोनों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के पिंपलगांव इजारा गांव निवासी नंदिनी रामेश्वर राठोड ने अपने प्रेमी रामेश्वर राठोड से शादी करने के इरादे से अपनी दादी यमुनाबाई चव्हाण के गहने चुरा लिए थे. इसके बाद दोनों फरार हो गए. चोरी की शिकायत मिलने के बाद आसेगांव Police ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि चोरी के कुछ गहने अनसिंग के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे. इसके बाद Police ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की और पिंपरी-चिंचवड़ के म्हालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र के सावरदरी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
Police ने दोनों के पास से 30 तोला चांदी के गहने, अन्य 32 तोला चांदी, चांदी बेचकर खरीदी गई सोने की अंगूठी और नकदी समेत कुल 1.46 लाख रुपये का सामान बरामद किया है. फिलहाल, इस मामले में Police की कार्रवाई के बाद आगे की जांच की जा रही है.
इसी तरह जुलाई में नासिक में एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी की थी. रिश्तेदारों के घर पर हो रहे एक जन्मदिन के जश्न के दौरान लड़की ने वहां से गहने चुरा लिए. Mumbai नाका Police स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद Police ने महज दो घंटे के भीतर ही युवा जोड़े को गिरफ्तार कर लिया था.
जानकी नासिक के पाटीदार भवन इलाके में रहती हैं. उनके घर पर एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था. जानकी नागपाल की 16 वर्षीय ननद भी अपनी दादी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. जन्मदिन के जश्न के बाद जानकी की ननद और दादी रात भर वहीं रुक गईं. आधी रात को जब सब सो रहे थे, तो नाबालिग किशोरी ने लाखों रुपये के गहने और 26,000 रुपये नकद चुरा लिए थे. घर से निकलते समय, उसने वे गहने और नकदी अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए थे.
–
ओपी/पीएम


