Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

इंदौर में ऑनलाइन ठगे गए डेढ़ लाख रुपये पुलिस ने 24 घंटे में वापस दिलाए

इंदौर में ऑनलाइन ठगे गए डेढ़ लाख रुपये Police ने 24 घंटे में वापस दिलाए

इंदौर, 19 अक्टूबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में कपड़ा व्यापारी से ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपए की ठगी की गई. Police की सक्रियता से व्यापारी को यह राशि 24 घंटे के भीतर वापस मिल गई. Police से मिली जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी विशाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ एक लाख 45 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई है. Police की अपराध शाखा ने इस मामले पर तत्परता से कार्रवाई की और व्यापारी की रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की.

Police को की गई शिकायत में बताया गया था कि उसको व्हाट्सएप्प पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमें संदिग्ध व्यक्ति द्वारा खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि आपके द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण आपकी बिजली रात साढे नौ बजे कट जाएगी. इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर क्लिक करके आप बिल का भुगतान कर सकते है, जिसके बाद आवेदक ने भेजी गई लिंक पर क्लिक कर दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही आवेदक के क्रेडिट कार्ड से राशि ट्रांसफर हो गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज कराई.

क्राइम ब्रांच इंदौर की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाब्रोकर मर्चेंट के माध्यम से ठगी कि संपूर्ण राशि एक लाख 45 हजार रुपए की राशि संदिग्ध खातों में जमा होने से पहले ही सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई. Police ने लोगों को ऑनलाइन ठगी करने वालों से सतर्क रहने को कहा है और हिदायत दी है कि गूगल पर दिये गये नंबरों पर विश्वास न करें एवं किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल पर, जब वह स्वयं को किसी संस्थान या Governmentी विभाग से संबंधित बताता है, तो बिना पुष्टि किए तुरंत विश्वास न करें.

Police ने हिदायत दी है कि अपनी बैंकिंग, ओटीपी, पिन या निजी जानकारी किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ, चाहे वह खुद को अधिकृत अधिकारी ही क्यों न बताए, साझा न करें. Police का कहना है कि किसी भी बैंक संबंधी कार्यवाही, पेंशन या Governmentी योजना से जुड़ी प्रक्रिया हेतु केवल अधिकृत अधिकारी अथवा संबंधित कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें.

–

एसएनपी/पीएम

Share