‘दुनिया की ठांय-ठांय’ का ट्रेलर रिलीज, अब बदले की आग में जलेगा ‘प्यार’

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor ऋषभ जैसवाल और Actress दीपाली शर्मा स्टारर ‘दुनिया की ठांय-ठांय’ के मेकर्स ने Monday को ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह सीरीज प्यार, धोखे और सस्पेंस से भरपूर ट्विस्ट वाली एक इंटेंस ड्रामा है.
ट्रेलर में ऋषभ जैसवाल और दीपाली शर्मा के बीच एक कड़ा और धमाकेदार आमना-सामना दिखाया गया है. कहानी में विकास कुमार (ऋषभ जैसवाल) एक बड़े सपने देखने वाले युवा शूटर से विक्की भैया बन जाता है. वह अपने प्यार वैष्णवी चतुर्वेदी (दीपाली शर्मा) को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है, जो एक ताकतवर विधायक की बेटी है.
कहानी में मोड़ तब आता है, जब वैष्णवी चतुर्वेदी (दीपाली शर्मा) कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही दे देती है, जिससे उसका भरोसा टूट जाता है और विकास जेल चला जाता है.
सालों बाद दोनों फिर आमने-सामने आते हैं, लेकिन इस बार उनकी भूमिकाएं बदल चुकी होती हैं. वैष्णवी अब Police अधीक्षक (एसपी) बन चुकी है और उसे विक्की भैया को कानून के शिकंजे में लाने की जिम्मेदारी मिलती है. उनका पुराना अतीत, टूटा हुआ भरोसा और बदले की भावना दोनों के बीच एक जोरदार टकराव की वजह बनती है.
Actor ऋषभ जैसवाल ने बताया, “मुझे विकास के किरदार में जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है उसकी शुरुआत और बाद में बनने वाले व्यक्तित्व के बीच का अंतर. शुरुआत में वह ऐसा युवा होता है, जिसके बड़े सपने, भरोसेमंद परिवार और एक प्यार है, जिस पर उसे पूरा यकीन है. लेकिन, जब उसकी दुनिया की नींव हिलने लगती है, तो उसकी उम्मीदें गुस्से और अतीत का सामना करने की चाह में बदल जाती हैं. इस किरदार के बिल्कुल अलग-अलग पहलुओं को जीना मेरे लिए बेहद दिलचस्प और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण सफर रहा. उम्मीद है कि दर्शक उसकी कमजोरियों, अंतर्विरोधों और बदलाव से जुड़ पाएंगे.”
वैष्णवी का किरदार निभाने के अपने अनुभव पर दीपाली शर्मा ने कहा, “वैष्णवी एक ऐसा किरदार है जो रुतबे और ताकत के बीच पली-बढ़ी है, लेकिन उसका सफर उतना सीधा नहीं है जितना दिखता है. विकास के साथ उसका रिश्ता उसकी जिंदगी में ऐसे जज्बात और फैसले लाता है, जिनसे वह आसानी से मुंह नहीं मोड़ सकती.”
इस सीरीज का निर्माण सचिन पांडे ने किया है, जबकि लेखन नितिन केसवानी का है. Political माहौल वाले शक्तिपुर कस्बे पर आधारित यह सीरीज विकास की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक धोखे के बाद अंधेरे रास्ते पर चली जाती है.
सुमित चावला द्वारा निर्देशित सीरीज में ऋषभ जैसवाल और दीपाली शर्मा के अलावा रवि साह, अमित सिंह, फरहाना फातिमा, सुशील बोन्थियाल और मुस्कान खान जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह सीरीज 22 अक्टूबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.
–
एनएस/एबीएम


