बेंगलुरु: वकील की उनके घर में गोली मारकर हत्या, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

Bengaluru, 19 अक्टूबर . Bengaluru के व्हाइटफील्ड थाना क्षेत्र में एक वकील की उनके घर पर ही दो अज्ञात हमलावरों ने बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी. किराएदारों पर हत्याकांड को अंजाम देने का शक है.
Police ने Monday को जानकारी दी कि संपत्ति विवाद या निजी दुश्मनी हत्या की वजह हो सकती है. साथ ही, Police इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ (पैसे देकर करवाई गई हत्या) तो नहीं है.
मृतक की पहचान मंजूनाथ के रूप में हुई है, जो Bengaluru के एक प्रमुख टेक्नोलॉजी हब व्हाइटफील्ड के पट्टनडुरू अग्रहारा में रहते थे. Police के अनुसार, यह घटना Sunday रात 11:30 बजे हुई, जब मंजूनाथ अपने घर पर पैसे गिन रहे थे.
शुरुआती जांच से पता चला है कि दो युवक उनके घर आए और किसी मुद्दे पर बात करने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया. जब मंजूनाथ ने दरवाजा खोला और उनसे बात करने के लिए बाहर आए, तो हमलावरों में से एक ने बहुत करीब से उसके माथे पर गोली मार दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
मंजूनाथ दरवाजे पर ही गिर पड़े और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर व्हाइटफील्ड Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
Police की शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावरों के बिहार से होने का संदेह है. वे बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम दिया. Police उनकी पहचान करने और गोलीबारी से पहले और बाद में उनकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
Police को शक है कि Sunday रात किराए को लेकर मंजूनाथ और उनके किरायेदारों के बीच हुआ झगड़ा इस हत्या का कारण हो सकता है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह विवाद एक सुनियोजित हमले में बदल गया, या फिर उनकी संपत्ति में दिलचस्पी रखने वाले किसी व्यक्ति ने इस हत्या की साजिश रची थी.
बताया जाता है कि व्हाइटफील्ड में मंजूनाथ के पास कई एकड़ जमीन थी और उन्होंने अपनी संपत्ति पर 100 से ज्यादा शेड बनाए थे, जिन्हें उन्होंने किरायेदारों को किराए पर दे रखा था. जांचकर्ताओं का मानना है कि उनकी बड़ी संपत्ति और किराए की जगहों से जुड़े विवाद इस मामले में अहम हो सकते हैं.
आरोपियों को पकड़ने और इस अपराध में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं. Police सबूत जुटा रही है और उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्हें इस विवाद या संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी हो सकती है.
–
एसडी/पीएम


