Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पालघर में खौफनाक वारदात, पैसे नहीं देने पर बेटे ने ग्राइंडर से पिता का गला काटा; 4 घंटे में गिरफ्तार

पालघर में खौफनाक वारदात, पैसे नहीं देने पर बेटे ने ग्राइंडर से पिता का गला काटा; 4 घंटे में गिरफ्तार

पुणे, 20 अक्टूबर . Maharashtra के पालघर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक बेटे ने अपने सोते हुए पिता की हत्या ग्राइंडर से गला काटकर कर दी और जेब में मौजूद पैसे लेकर फरार हो गया, लेकिन इस कलयुगी बेटे को पालघर Police ने महज 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है.

Police ने आरोपी को तब गिरफ्तार किया, जब वह पालघर से Rajasthan फरार होने की कोशिश में था. Police ने उसे ट्रेन के अंदर लोकेशन ट्रैक करके पकड़ा है. यह घटना 18 अक्टूबर की है. शाम करीब 5.30 बजे इसम नामे विशाल सतरसिंग गिरासे ने फोन पर सूचना दी कि नवली राम नगर स्थित प्रिया ओरियन ग्रैंड बिल्डिंग के चौथे माले पर रहने वाले मोहनलाल परमार (59) की हत्या हो गई है. बेटे भावेश मोहनलाल परमार की शिकायत पर पालघर Police ने 18 अक्टूबर को रात 11.01 बजे केस दर्ज किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक पालघर, यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में पालघर Police थाने और स्थानीय गुन्हे अन्वेषण शाखा (एलसीबी) का संयुक्त जांच पथक तैयार किया गया. पथक ने तांत्रिक विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर जांच की तो पता चला कि आरोपी रेलवे से भाग गया है.

मिली जानकारी के आधार पर रेलवे Police की मदद से आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी की पहचान मुकेश मोहनलाल परमार (24) के रूप में हुई है.

मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी को कार खरीदने के लिए पैसे चाहिए थे. उसे अय्याशी की भी लत थी, जिससे पिता बेहद परेशान थे और उन्होंने बेटे को पैसे देने बंद कर दिए थे. अक्सर वे पैसे अपने कमरे में बिस्तर में या पॉकेट में ही रखते थे. घटना के दिन भी बेटे ने पैसे मांगे, लेकिन पिता ने मना किया और कमरे में जाकर सो गए. बेटे ने उनके सोने का इंतजार किया और इसके बाद एक ग्राइंडर से पिता की हत्या कर दी.

यह कार्रवाई Police अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर Police अधीक्षक विनायक नरले, उप विभागीय Police अधिकारी उमेश गवली के मार्गदर्शन में Police निरीक्षक किशोर मानभाव, Police निरीक्षक प्रदीप पाटील (एलसीबी) और उनकी टीम के द्वारा की गई. इस मामले की आगे की जांच Police निरीक्षक/किशोर मानभाव, प्रभारी अधिकारी और पालघर Police ठाणे कर रहे हैं.

–

डीके/वीसी

Share