Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन

मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी

मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता पिता से मांगी माफी

मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी

Mumbai , 19 अक्टूबर . बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में Sunday रात पावर स्टार पवन सिंह का जलवा देखवे को मिला. इस दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के प्रति अपनापन जताते हुए पुरानी बातों के लिए माफी मांगी.

दरअसल, मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में मां बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में Sunday रात भक्ति, संगीत और उत्साह का संगम देखने को मिला. भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. पवन सिंह ने अपनी गायकी से ऐसा समा बांधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. उनके गीतों पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा.

कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच से Actress अक्षरा सिंह का नाम लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा, “मेरी वजह से अगर अक्षरा सिंह को बुरा लगा है, तो दिल से सॉरी बोलता हूं और प्रणाम करता हूं.” इतना ही नहीं, उन्होंने अक्षरा के माता-पिता से भी माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी किसी भी बात या व्यवहार से उन्हें दुख पहुंचा हो, तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं. मंच से कही गई इस बात ने कार्यक्रम को एक भावुक मोड़ दे दिया. पवन सिंह ने अपनी माफी के पीछे किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया लेकिन इसे अक्षरा सिंह और उनके परिवार के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है.

पवन सिंह का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “वाह रे राजपूताना स्वाभिमान.”

बता दें कि कल्याणपुर में इस बार मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टावर की तर्ज पर करीब 250 फीट ऊंचा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मां बड़ी दुर्गा महारानी के दर्शन के साथ पवन सिंह की प्रस्तुति ने आयोजन को और खास बना दिया.

करीब 350 साल पुरानी पूजा परंपरा के लिए प्रसिद्ध कल्याणपुर में इस बार आस्था, भव्यता और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. पवन सिंह की गायकी और अक्षरा सिंह को लेकर मंच से दिए गए उनके बयान की चर्चा के साथ Sunday रात का कार्यक्रम यादगार रहा.

–

एनएस/पीएम

Share