ओरंगुटान के बच्चे ‘रॉकी’ की वतन वापसी, भारत ने इंडोनेशिया भेजा

जकार्ता/New Delhi, 19 अक्टूबर . नवंबर 2024 में बचाए गए सुमात्रा मूल के ओरंगुटान के बच्चे को India ने Monday को इंडोनेशिया वापस भेज दिया. India और इंडोनेशिया की वन्यजीव संरक्षण एजेंसियों तथा सीआईटीईएस प्रबंधन प्राधिकरणों के समन्वित प्रयासों से यह वापसी संभव हुई.
इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. इसके अनुसार, ओरंगुटान को Gujarat से इंडोनेशिया भेजा गया. वह Monday को मेदान के कुआलानामु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. इस अवसर पर मेदान स्थित India के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने इंडोनेशिया के वन मंत्रालय की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लिया.
India में बचाए जाने के बाद से ओरंगुटान के बच्चे को भारतीय वन्यजीव अधिकारियों की देखरेख में रखा गया था. उसे जरूरी पशु चिकित्सा देखभाल और उपयुक्त आवास सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के सीआईटीईएस प्रबंधन प्राधिकरणों ने आवश्यक नियमों और प्रोटोकॉल के तहत करीबी समन्वय बनाए रखा.
इस प्रक्रिया में एक विशेष कदम उठाते हुए India Government ने ओरंगुटान की वापसी से पहले उसकी देखभाल और रखरखाव पर हुए सभी पिछले खर्चों को भी माफ कर दिया.
यह वापसी India और इंडोनेशिया के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियों की सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इससे वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच भविष्य में सहयोग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
इस बीच, सितंबर 2026 में Odisha में बचाए गए पांच युवा ओरंगुटानों को भी जल्द इंडोनेशिया वापस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, उनकी प्रजाति और मूल स्थान की पुष्टि के साथ ही वापसी से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं और नियमों को पूरा करना होगा.
फिलहाल ये पांचों ओरंगुटान भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में देखरेख और सुरक्षा में हैं. उन्हें वहां आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
इस संबंध में जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास इंडोनेशिया के वन मंत्रालय के वन्यजीव विशेषज्ञों की नवंबर 2026 में India यात्रा की व्यवस्था करने में भी सहयोग कर रहा है. इस यात्रा का उद्देश्य ओरंगुटानों की पहचान और उनकी वापसी से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में मदद करना है.
–
केआर/


