Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,दुर्घटना,राष्ट्रीय

संगरूर हादसा: मंत्रियों ने घायलों से की मुलाकात, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है सरकार

संगरूर हादसा: मंत्रियों ने घायलों से की मुलाकात, कहा पीड़ित परिवारों के साथ है सरकार

संगरूर हादसा: मंत्रियों ने घायलों से की मुलाकात, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है Government

संगरूर, 19 अक्टूबर . पंजाब के संगरूर जिले में Sunday को हुए एक सड़क हादसे में मनरेगा के आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से सात का उपचार संगरूर के सिविल अस्पताल में चल रहा है. वहीं, चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है.

Monday को पंजाब Government के कैबिनेट मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “कल जाखल-लहरागागा रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में हमारे 8 श्रमिकों की जान चली गई और करीब 11 लोग घायल हुए हैं. आज हम घायलों से मिले हैं, उनकी हालत अब स्थिर है. Government उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी. जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, उन्हें 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही इस हादसे में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, “मनरेगा के तहत काम करने वाले ये सभी गरीब मजदूर थे, जिनके कई सपने और उम्मीदें थीं. एक तेज रफ्तार गाड़ी ने आकर उन सबको कुचल दिया. 8 लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और 11 लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. Government पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.”

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानने पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा, “हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं और लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं. इस हादसे में चार लोग यहां भर्ती थे, हमने सुनिश्चित किया है कि उन्हें मुफ्त और बेहतर इलाज मिले. अच्छी बात यह है कि वे सभी अब पहले से बेहतर हैं. तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और चौथे को भी जल्द छुट्टी मिल जाएगी. “

वहीं इस हादसे पर विपक्ष ने भी शोक जताया है. हिमाचल के चिंतपूर्णी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद है. हम मानते हैं कि सब कुछ ईश्वर की इच्छा से होता है, लेकिन हमें अपनी बुद्धि और संयम से काम लेना चाहिए. आवेश में आकर आपा नहीं खोना चाहिए. तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले लोग न सिर्फ खुद को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी छीन लेते हैं.”

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और वे पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

–

पीआईएम/एएस

Share