Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,दुर्घटना,राष्ट्रीय

लुधियाना में यात्री बस पर पथराव: जेकेएसए की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

लुधियाना में यात्री बस पर पथराव: जेकेएसए की शिकायत पर पंजाब Police ने दर्ज की First Information Report

लुधियाना, 19 अक्टूबर . पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा इलाके में दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर हुए पथराव के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने Monday को सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के Chief Minister कार्यालय और राज्य के डीजीपी गौरव यादव के सामने यह मामला उठाया.

एसोसिएशन ने Chief Minister कार्यालय और डीजीपी से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जेकेएसए ने पंजाब के Chief Minister कार्यालय के अधिकारियों, जिनमें मीडिया सलाहकार और प्रवक्ता बलतेज पन्नू भी शामिल थे, से सीधी बातचीत की और इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि अंतर-राज्यीय सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं. दिल्ली से श्रीनगर जा रही बस में अधिकांश यात्री जम्मू-कश्मीर के थे, जिनमें छात्र भी शामिल थे. पथराव से बस को नुकसान पहुंचा और यात्रियों में दहशत फैल गई.

जेकेएसए के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया. खन्ना के एसपी (जांच) राकेश कुमार यादव ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी को सूचित किया कि इस घटना के संबंध में दोराहा Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(4) और 125 के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है. First Information Report संख्या 0343 दर्ज की गई है.

एसपी राकेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए Police की कई टीमें गठित की गई हैं.

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पंजाब Government और Police की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया है, साथ ही मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि नेशनल हाईवे पर चलने वाली जम्मू-कश्मीर जाने वाली बसों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

बता दें कि दोराहा लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित है और यहां से रोजाना सैकड़ों बसें गुजरती हैं. Police अब cctv फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

–

एससीएच/डीकेपी

Share