Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल

Gujarat के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल

भरुच, 17 अक्टूबर . Gujarat के भरूच जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. भरूच जिले के सायखा स्थित सिंजिल फार्माकेम में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई. वहीं, हादस में 6 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, Friday-Saturday की मध्य रात्रि में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान रिएक्टर फट गया. 15 किलोलीटर क्षमता वाले रिएक्टर का मलबा कंपनी परिसर के बाहर तक जा गिरा. धमाके के बाद मिथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव होने से धूल के गुबार के बीच कर्मचारियों पर गंभीर असर पड़ा. धमाका इतना तेज था कि आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में आवाज सुनाई दी.

हादसे की सूचना मिलते ही Police और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

वागरा की सायखा जीआईडीसी में 53 कर्मचारियों के साथ शुरू हुई इस कंपनी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है. घटना के बाद पूरी जीआईडीसी में हड़कंप मच गया. Police, Gujarat प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग सहित संबंधित अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों में कंपनी के कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं.

इसके पहले 30 सितंबर को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमें से एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के रूप में हुई है, जो घटना के समय प्लांट के अंदर मौजूद थे. उनके शरीर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था.

Police कमिश्नर ने बताया कि पास के एक कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों के घरों में कंपन महसूस किया गया. कुछ नजदीकी घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी टूट गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

–

ओपी/पीएम

Share