Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जन भवन में 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कराया भोज

जन भवन में 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन, Governor आनंदीबेन पटेल ने कराया भोज

Lucknow, 17 अक्टूबर . शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow स्थित जन भवन में Saturday को 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया. Governor आनंदीबेन पटेल ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया और चुनरी एवं दक्षिणा भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा माता-पिता के सम्मान और देश की सेवा के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन संस्था ‘प्रेरणा’ के तत्वावधान में किया गया. इस दौरान बच्चों ने मां दुर्गा पर आधारित नृत्य-नाटिका और ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ भजन पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं. जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘मनुष्य तू बड़ा महान है’ गीत प्रस्तुत कर जीवन की महत्ता और मानवीय मूल्यों को रेखांकित किया.

Governor ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने बच्चों को तैयार करने वाले शिक्षकों, प्रशिक्षकों और संस्था के सदस्यों की भी प्रशंसा की. Governor आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेलकूद गतिविधियां भी जरूरी हैं. इन गतिविधियों से बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा, सृजनात्मकता और कौशल को निखारने का अवसर मिलता है. साथ ही उनमें अपनी संस्था और परिवार के प्रति अपनत्व की भावना भी विकसित होती है.

उन्होंने कहा कि आदर्श माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे ऐसे परिवारों से आते हैं, जहां कई तरह की कमियां हो सकती हैं. ऐसे में उन्हें उचित अवसर, पोषण और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है. बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जिसमें वे सीख सकें, अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों. Governor ने जन भवन में बच्चों के लिए इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि जन भवन का विशाल प्रांगण, हरियाली और स्वच्छ वातावरण बच्चों के सीखने तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए उपयोगी है. यहां स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और विभिन्न त्योहारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए खेलकूद गतिविधियां, क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं.

उन्होंने जन भवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें एक लाख से अधिक बच्चे, महिलाएं, किसान और अन्य लोग हिस्सा लेते हैं. प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाता है. उन्होंने किसानों को धरती पुत्र बताते हुए उनके परिश्रम और योगदान का सम्मान करने की जरूरत पर भी बल दिया. Governor ने जन भवन परिसर को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल का उल्लेख करते हुए बच्चों को ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने गंगोत्री से गंगासागर तक चार धाम यात्रा से संबंधित स्थलों और पंचतंत्र जैसे विषयों की जानकारी हासिल करने, संबंधित स्थानों का भ्रमण करने तथा अपने अनुभवों पर निबंध लिखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि बच्चों के निबंधों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन कर संबंधित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छा इंसान बनने और माता-पिता की सेवा एवं सम्मान करने का आह्वान किया. Governor ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों का प्रतीक है. नारी सम्मान को मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां नारी का आदर होता है, वहां मनुष्य अपनी मानवीय सीमाओं से ऊपर उठकर देवत्व की ओर अग्रसर होता है, जबकि नारी का अपमान उसे राक्षसी प्रवृत्तियों की ओर ले जाता है.

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन प्रत्येक व्यक्ति के भीतर नारी के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने का माध्यम है. यह परंपरा समाज को मानवीय संवेदनाओं, संस्कारों और समरसता का संदेश देती है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भी नारी सम्मान के प्रति प्रेरित करते रहेंगे.

कार्यक्रम के बाद Governor जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं. वहां उन्होंने विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन परोसा और कन्या भोज के तहत विद्यालय की बालिकाओं को भी भोजन कराया. विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने Governor और उपस्थित अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया.

–

विकेटी/डीकेपी

Share