Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

26 अक्टूबर को लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन, पंकज चौधरी ने पोस्टर जारी किया

26 अक्टूबर को Lucknow में महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन, पंकज चौधरी ने पोस्टर जारी किया

Lucknow, 18 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि के विचारों, ज्ञान और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी 26 अक्टूबर को राजधानी Lucknow में भव्य प्राकट्योत्सव समारोह आयोजित करेगी.

Sunday को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में समारोह के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया और लोगों से आयोजन में भागीदारी की अपील की. पंकज चौधरी ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मर्यादा, धर्म, कर्तव्य, करुणा और आदर्श जीवन के शाश्वत संदेशों को समाज तक पहुंचाया. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन करते हैं.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से महर्षि वाल्मीकि के ज्ञान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समारोह की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है.

उन्होंने लोगों से आयोजन में सहभागिता करने और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के विचारों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का संकल्प लेने की अपील की.

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को नैतिकता, कर्तव्यबोध और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती हैं. उनके संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

–

विकेटी/एमएस

Share