Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता

80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता

Mumbai , 17 अक्टूबर . हर साल की तरह इस साल भी Actress तनीषा मुखर्जी के परिवार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल का आयोजन करवाया. इस पारंपरिक उत्सव में Bollywood अभिनेत्रियां काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और उनकी मां तनुजा समेत पूरा परिवार मां दुर्गा के दरबार में शामिल हुआ.

इस अवसर पर तनुजा मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी ने के साथ बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का स्वागत करते-करते उन्हें इस परंपरा को निभाते हुए 80 साल हो गए हैं.

Actress तनुजा मुखर्जी ने कहा, “हम लोगों को माता रानी का स्वागत करते हुए 80 साल होने जा रहे हैं, तो हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि दुर्गा मां 80 साल से हमारे साथ हैं. इस बार माता रानी के पंडाल को और भी ज्यादा भव्य तरीके से सजाया गया है. इस अवसर पर मैं सभी को माता रानी के पंडाल में आकर उनका आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित करना चाहती हूं.”

जब ने Actress से कहा कि उनके पंडाल की चर्चा बहुत सुनने के लिए मिलती है, तो Actress ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि हमारे पंडाल की चर्चा देश भर में हैं और मुझे लगता है कि माता रानी का आगमन भव्य ही होना चाहिए, क्योंकि माता रानी जितने भव्य तरीके से आएंगी उतना ही अच्छा होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मां अपने बच्चों के लिए सब कुछ करती हैं. चाहे वे हमारी दुर्गा मां हो या फिर किसी कि भी मां. सभी को उनका आदर करना चाहिए और कभी भी उनकी बात को टालना नहीं चाहिए.”

Actress तनीषा मुखर्जी ने भी दुर्गा मां का आगमन करने के बाद के साथ बातचीत की. उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, “इस बार हमें दुर्गा मां को लाते हुए 80 साल हो रहे हैं और यह हम सभी के लिए बहुत खास है, क्योंकि India को आजादी भी लगभग 80 साल पहले मिली थी. मुझे लगता है कि हम दोनों एक साथ बढ़ रहे हैं, जैसे-जैसे India ने प्रगति की है, वैसे-वैसे हमारी दुर्गा पूजा भी बड़ी होती गई है. हमारी दुर्गा पूजा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, तो हम चाहते हैं कि इस साल भी बहुत से लोग आएं और हमारी पूजा में शामिल हों. मैं अपनी उत्सुकता को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती. पूजा के हमारे जो रीति-रिवाज हैं, इस बार अष्टमी के दो दिन हैं, जो हमारे लिए बहुत मजेदार है.”

–

एनएस/एएस

Share