Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा-अपने बदलते शरीर से मत लड़ो

मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा अपने बदलते शरीर से मत लड़ो

मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा-अपने बदलते शरीर से मत लड़ो

Mumbai , 17 अक्टूबर . Actress मनीषा कोइराला अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर फैंस को भी स्वस्थ रहने की टिप्स शेयर करती रहती हैं. Saturday को Actress ने महिलाओं से अपने बदलते शरीर को समझने और अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की.

Actress ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में Actress डंबल उठाती और चेस्ट एक्सरसाइज करती नजर आईं. अपनी इस पोस्ट के जरिए Actress ने ओवेरियन कैंसर सर्वाइवर मेनोपॉज और उम्र से जुड़े बदलावों के बारे में खुलकर बात की.

Actress ने बताया कि मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव सेहत के कई पहलुओं पर असर डाल सकते हैं, जिसमें हड्डियां, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म शामिल हैं. मनीषा कोइराला ने लिखा, “मेनोपॉज हमारी ताकत का अंत नहीं है बल्कि खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर है. हार्मोनल बदलाव हमारी हड्डियों, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म के लिए चुनौती बन सकते हैं लेकिन हम इस दौर का सामना डर से नहीं बल्कि मजबूती से कर सकते हैं.”

Actress ने सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने और महिलाओं से अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करने, पौष्टिक खाना खाने और बिना अपराधबोध के भरपूर आराम करने की अपील की. उन्होंने लिखा, “व्यायाम कीजिए, अच्छा खाइए और अपने शरीर को पोषण दीजिए, आराम कीजिए, खुद की सुनिए और जरूरत पड़ने पर मदद कीजिए.”

Actress ने मेनोपॉज को स्वीकार करने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने शरीर को समझना और उसके साथ काम करना सीखना चाहिए. उन्होंने लिखा, “हमें अपने बदलते शरीर से लड़ने की जरूरत नहीं है. हमें उसके साथ काम करना है. यह पड़ाव अभी तक का हमारा सबसे मजबूत पड़ाव हो सकता है.”

मनीषा कोइराला की बात करें तो वह आखिरी बार 2024 में संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में मल्लिका जान के किरदार में नजर आई थीं.

–

एनएस/पीएम

Share