फिल्म ‘अक्स’ से बतौर सहायक निर्देशक की शुरुआत, अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने अभिनय का मनवाया लोहा

Mumbai , 17 अक्टूबर . Bollywood Actor कुणाल कपूर Sunday को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे. उनका जन्म 18 अक्टूबर 1977 को Mumbai में हुआ था. Actor अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं. करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया था.
कुणाल कपूर के पिता अविकिशोर कपूर एक कंस्ट्रंक्शन बिजनेसमैन थे और उनका मां कानन एक सिंगर हैं. वे पंजाब के रहने वाले हैं. उनको फिल्मों में अभिनय की रुचि थी. यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग क्लासेज ज्वाइन कर ली थी. उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर अभिनय की शुरुआत की थी.
फिल्म ‘अक्स’ के वे सहायक निर्देशक थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गजों ने अभिनय किया था. उन्होंने ‘मीनाक्षी-अटेल ऑफ थ्री सीटीज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. वर्ष 2004 में आई इस फिल्म में वे तब्बू के साथ दिखे थे. इसके बाद में फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में अभिनय करते हुए दिखे. इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से कुणाल को बड़ी पहचान मिली.
फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में अभिनय के बाद कुणाल कपूर को यशराज फिल्म्स की ओर से तीन बड़ी फिल्मों का ऑफर मिला था. यशराज फिल्म्स उनको ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘आजा नचले’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ के लिए साइन किया था. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘लम्हा’ में अभिनय किया. इस फिल्म में संजय दत्त और बिपासा बसु लीड रोल में थे. इसके बाद उन्होंने कुछ और दमदार फिल्मों में अभिनय किया. कुणाल कपूर ने वर्ष 2015 में अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ की बेटी नैना से विवाह किया. इस रिश्ते से कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के दामाद हैं.
Actor कुणाल कपूर को फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में शानदार अभिनय के लिए जूरी अवॉर्ड, 2006 में डेब्यू एक्टर के लिए जूम ग्लैम अवॉर्ड, 2007 में फिल्म ‘वीरम’ के लिए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड और 2022 में बेस्ट डेब्यू सीरीज एक्टर (द अम्पायर) के लिए अवॉर्ड मिला था. कुणाल ने ‘ज्वेल थीफ’ में Policeकर्मी का किरदार निभाया है.
–
एसडी/पीएम


