Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

स्मिता पाटिल की 71वीं जयंती पर इमोशनल हुए बेटे प्रतीक, कहा- हर पल महसूस होता है आपका प्यार

स्मिता पाटिल की 71वीं जयंती पर इमोशनल हुए बेटे प्रतीक, कहा हर पल महसूस होता है आपका प्यार

स्मिता पाटिल की 71वीं जयंती पर इमोशनल हुए बेटे प्रतीक, कहा- हर पल महसूस होता है आपका प्यार

Mumbai , 17 अक्टूबर . Actress स्मिता पाटिल की जयंती पर Actor राज बब्बर, प्रतीक स्मिता पाटिल और Actor अवतार गिल ने याद किया.

Actor प्रतीक स्मिता पाटिल ने अपनी दिवगंत मां और Actress को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पत्नी और Actress प्रिया बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं.

प्रतीक ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, “मेरी गार्जियन एंजेल को हैप्पी हेवनली बर्थडे. ये दुनिया हमारे प्यार को देखने के लिए बहुत कमजोर थी, लेकिन हमारे प्लान हमेशा कुछ और ही थे. मैं अपने जीवन के हर पल में तुम्हारा आशीर्वाद और सुरक्षा महसूस करता हूं, खासकर उन लम्हों में जो मुझे परिभाषित करते हैं और बताते हैं कि मैं असल में कौन हूं और हमने एक-दूसरे के लिए ये सफर क्यों चुना.”

उन्होंने आगे लिखा, “अब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो समझ आता है कि आप हमेशा मुझे देख रही थी, मुझे आशीर्वाद दे रही थी और इस दुनिया से बचा रही थी. ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही खत्म किया जा सकता है, लेकिन हमने बड़ी खूबसूरती से एक ऊर्जा बनाई है, जो हमारी आत्माओं से जुड़ी है और असीम है, इसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता. हमारी चमक कभी फीकी नहीं पड़ेगी, हमारी आग कभी कम नहीं होगी, हमारी रोशनी हमेशा जलती रहेगी.”

वरिष्ठ Actor और नेता राज बब्बर ने अपनी दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को उनकी 71वीं जयंती पर याद किया. उन्होंने उनकी प्रतिभा, गर्मजोशी और उनकी अमिट विरासत को श्रद्धांजलि दी.

राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत Actress की एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, “स्मिता में एक दुर्लभ संवेदनशीलता थी. भले ही उनका सफर बहुत छोटा रहा, लेकिन उनकी कला ने एक अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि उनकी आत्मा में जान डाल दी. मुझे उनकी गर्मजोशी, असाधारण प्रतिभा और हर उस चीज की कमी खलती है, जो उन्हें इतना खास बनाती थी.”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “स्मिता पाटिल की विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है, दिलों को छूती है. कलाकार तब दुनिया छोड़ते हैं जब उन्हें भुलाया जाता है, लेकिन स्मिता हर उस दिल में अपना एक हिस्सा छोड़ गईं, जिसे उन्होंने छुआ.”

Actor अवतार गिल ने भी दिवंगत Actress स्मिता पाटिल को उनकी जयंती पर याद किया. अवतार ने इंस्टाग्राम पर Actress के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “दिवंगत महान स्मिता पाटिल को उनकी जयंती पर याद पर याद कर रहा हूं. स्मिता एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक सच्ची खूबसूरत इंसान थी. मुझे सबसे ज्यादा उनकी दयालुता, उनकी गर्मजोशी की याद आती है. उनमें एक दुर्लभ गरिमा थी, जो उनकी अपार प्रतिभा से कहीं बढ़कर थी और एक इंसानियत थी जो उन्हें वास्तव में खास बनाती थी.”

उन्होंने आगे लिखा, “उन्हें आने वाली पीढ़ियों द्वारा सम्मान के साथ याद किया जाता है और हम जैसे लोगों द्वारा गहरे स्नेह के साथ, जो उन्हें दोस्त कहने के लिए भाग्यशाली थे. जन्मदिन मुबारक हो, स्मिता. तुम एक ऐसी शख्सियत थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.”

–

एनएस/एएस

Share