Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 नवंबर तक बढ़ाया

Pakistan ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 नवंबर तक बढ़ाया

New Delhi, 18 अक्टूबर . Pakistan ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर लगे प्रतिबंध को 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया है. Pakistan एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (पीएए) द्वारा जारी नए नोटिस टू एयरमेन (नोटम) में इसकी जानकारी दी गई है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की घोषणा करते हुए प्राधिकरण ने कहा कि हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ाया गया है और यह भारतीय नागरिक तथा सैन्य, दोनों प्रकार के विमानों पर लागू रहेगा.

नवीनतम विस्तार के साथ 24 अक्टूबर की पूर्व निर्धारित समयसीमा समाप्त हो गई है. इसका मतलब यह है कि India में पंजीकृत विमान, भारतीय एयरलाइंस या विमानन ऑपरेटरों के स्वामित्व, संचालन या लीज पर लिए गए विमान 24 नवंबर तक Pakistan के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, जब तक कि उससे पहले कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता.

ये प्रतिबंध कराची और लाहौर दोनों फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (First Information Report ) पर लागू हैं तथा भारतीय सैन्य विमानों सहित सभी श्रेणी के विमानों को कवर करते हैं.

इन विमानन प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद India और Pakistan के बीच बढ़े तनाव से जुड़ी है.

Pakistan ने 23 अप्रैल 2025 को सबसे पहले भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. इसके जवाब में India ने 30 अप्रैल 2025 से Pakistanी एयरलाइंस और विमानों पर समान प्रतिबंध लागू किए थे.

तब से दोनों देशों ने कई बार इन प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई है और फिलहाल इनमें किसी तत्काल राहत के संकेत नहीं मिले हैं.

India ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए Pakistan समर्थित तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव में तेज वृद्धि देखी गई.

Pakistan के हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों के लिए बंद किए जाने के बाद India ने भी Pakistanी एयरलाइंस और विमानों पर जवाबी प्रतिबंध लगाए थे, जो 30 अप्रैल 2025 से लागू हैं.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले भी दोनों देशों के संबंधों में तनाव के दौरान Pakistan भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर चुका है. इनमें 1999 का कारगिल संघर्ष और 2019 के पुलवामा हमले के बाद का दौर शामिल है.

Pakistan का हवाई क्षेत्र कराची और लाहौर फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में विभाजित है और वर्तमान प्रतिबंध दोनों क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे.

–

डीबीपी

Share