Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ब्रज मोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, बेटे और भाजपा नेताओं ने दी बधाई

ब्रज मोहन राम ने Odisha के Governor के रूप में ली शपथ, बेटे और भाजपा नेताओं ने दी बधाई

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर . Governor ब्रज मोहन राम ने Sunday को Odisha के Governor के रूप में शपथ ली. राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर Chief Minister , वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ब्रज मोहन राम के शपथ ग्रहण के बाद उनके परिवार और पार्टी के नेताओं में खुशी का माहौल है.

उन्हें Jharkhand भाजपा की प्रवक्ता डॉ. राजश्री जयंती ने बधाई देते हुए कहा, “उनकी सादगी हमेशा से उनकी पहचान रही है. वे मेरे घर आए हैं और मैं भी उनके घर गई हूं, इसलिए हमारा रिश्ता एक परिवार जैसा है. मैं यह कहना चाहूंगी कि अगर पार्टी का कोई साधारण कार्यकर्ता अपनी मामूली शुरुआत से उठकर सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है, तो Governor ब्रज मोहन राम इस सफर का एक जीता-जागता उदाहरण हैं.”

वहीं, Governor के बेटे अनिल कुमार ने भी अपने पिता के नए दायित्व पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “आज मेरे पिता ने Odisha के Governor के रूप में शपथ ली है. वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं और उनके पास इसके विकास के लिए कई योजनाएं हैं.”

उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम करते रहे हैं और अब Governor के रूप में वे Odisha के विकास में अपना योगदान देंगे.

Odisha के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने भी नए Governor के अनुभव की सराहना की. उन्होंने कहा, “वे अतीत में तीन बार Lok Sabha के लिए चुने गए थे. वे अविभाजित बिहार की विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं. उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया है. शोषितों और विशेष रूप से आदिवासियों के उत्थान के लिए उनका योगदान पूरे देश को पता है. स्वाभाविक रूप से, Odisha के Governor के रूप में उनकी भूमिका राज्य के विकास में सहायक होगी. राज्य Government Governor के अनुभव का भी लाभ उठाने का प्रयास करेगी.”

–

एससीएच/एबीएम

Share