Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसे पर सीएम मान ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसे पर सीएम मान ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर . पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा इलाके में Sunday को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मनरेगा के तहत काम कर रहीं महिला मजदूरों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे आठ महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गईं.

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा अलीशेर गांव में हुआ. यहां करीब 20 से 25 महिला मजदूर सड़क किनारे घास काटने और सफाई का काम कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घायलों को संगरूर के Governmentी अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सड़क पर काम करने के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे.

घायल महिलाओं के मुताबिक, काम वाली जगह पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही रिफ्लेक्टर या बैरिकेड की व्यवस्था थी. इसके अलावा, मजदूरों को सुरक्षा के लिए सेफ्टी जैकेट भी नहीं दी गई थी.

घटना पर पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने दुख जताया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “संगरूर के अलीशेर गांव में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुखद है. इस हादसे में मनरेगा कर्मियों सहित 8 लोगों की जान जाना एक बहुत बड़ी क्षति है. दुख की इस कठिन घड़ी में, पंजाब Government पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. Government मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देगी, और घायलों का पूरा इलाज भी पंजाब Government द्वारा बिल्कुल मुफ्त कराया जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे. फरार ड्राइवर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “पंजाब के संगरूर जिले में एक सड़क हादसे में कई श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

–

एससीएच/एबीएम

Share