Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

सैफ अली खान ने 20 साल की उम्र में पहली पीटीएम की अटेंड, 55 में भी सिलसिला जारी

सैफ अली खान ने 20 साल की उम्र में पहली पीटीएम की अटेंड, 55 में भी सिलसिला जारी

Mumbai , 18 अक्टूबर . Bollywood Actor सैफ अली खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वे 20 साल की उम्र से ही एक ही स्कूल में पैरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) में शामिल हो रहे हैं.

‘ओमकारा’ फेम Actor सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे. इस दौरान सैफ ने बताया कि इतने सालों में उनके चार बच्चे हुए, जो अलग-अलग उम्र के हैं और सभी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं.

सैफ ने मजेदार अंदाज में बताया कि उन्होंने 20 साल की उम्र में अपनी पहली पीटीएम अटेंड की थी और अब 55 साल की उम्र में भी वे उसी स्कूल में जा रहे हैं.

अर्चना पूरन सिंह ने सैफ और करीना से पूछा, “पेरेंट-टीचर मीटिंग में स्कूल कौन जाता है?”

सैफ ने कहा, “सबसे पहले तो, मेरे चार बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं, जो अलग-अलग उम्र के हैं. जब मैं 20 साल का था, तब मैं अपनी पहली पीटीएम में गया था. फिर मैं 30 साल का हुआ. अब 55 साल की उम्र में भी मैं उसी स्कूल में खड़ा हूं. और अब तो वहां के टीचर भी बदल चुके हैं.”

पूरे एपिसोड के दौरान, करीना और सैफ ने अपने रोमांटिक सफर से जुड़ी कुछ मजेदार बातें साझा कीं.

करीना ने बताया कि सैफ ने उन्हें तीन बार प्रपोज किया था, एक बार Mumbai में, एक बार ग्रीस में और एक बार पेरिस में, जिसके बाद ही वह उनसे शादी करने के लिए राजी हुईं. ‘3 इडियट्स’ की एक्ट्रेस ने बताया, “उन्होंने मुझे Mumbai में प्रपोज किया, ग्रीस में प्रपोज किया और पेरिस में भी प्रपोज किया, और तब जाकर मैंने ‘हां’ कहा.”

इस पर सैफ ने कहा, “अगर तुमने Mumbai में ही ‘हां’ कह दिया होता, तो मेरे काफी पैसे बच जाते.”

लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को Mumbai में शादी कर ली. उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं.

सैफ की एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ हुई अपनी पहली शादी से एक बेटी, सारा अली खान और एक बेटा, इब्राहिम अली खान भी हैं.

–

एएसएच/एबीएम

Share