Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

राजपाल यादव ने पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामना, परिवार का ‘हीरा’ बताया

राजपाल यादव ने पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामना, परिवार का ‘हीरा’ बताया

Mumbai , 17 अक्टूबर . Bollywood के मशहूर एक्टर और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस राजपाल यादव ने social media पर पत्नी राधा को जन्मदिन की स्पेशल शुभकामना दी. इतना ही नहीं, Actor राजपाल यादव ने पत्नी को परिवार का ‘हीरा’ भी बताया.

Saturday को Bollywood के लोकप्रिय Actor राजपाल यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक मनमोहक कपल फोटोशेयर की और अपने जीवन में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाने के लिए अपने भाग्य को धन्यवाद दिया.

उन्होंने खुलासा किया कि मेरे साथ इतना कुछ सहने के बाद भी उन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा और चट्टान की तरह मजबूती से मेरे साथ खड़ी रहीं.

Actor राजपाल यादव ने social media प्लेटफॉर्म पर लिखा, “माता-पिता, गुरु (दद्दा), मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार (एमआरके) और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा रूपी ब्रह्मांड के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह है मेरी प्रिय राधा का इस कर्ज को मैं हृदय से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं और इस बात पर गर्व भी महसूस करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई. जिंदगी की आपाधापी के हर मोड़ पर साथ रहे. हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी. ये सपना मेरा था, लेकिन इसे पूरा तुमने किया. आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, बल्कि अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया.”

राधा की तारीफ करते हुए उन्होंने शेयर किया, ”सच कहूं तो आप हमारे परिवार में एक हीरा हैं.”

राजपाल ने भावुक जन्मदिन पोस्ट के अंत में लिखा, “इस सबके लिए मैं जीवन भर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा आभारी रहूंगा. मेरी प्रियतमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं, मेरी जान राधा.”

बता दें कि Actor राजपाल यादव की पहली पत्नी करुणा का बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही निधन हो गया था. उनसे उनकी एक बेटी ज्योति है. बाद में राजपाल यादव ने राधा से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं – हर्षिता और रेहांशी.

–

एबीएम/

Share