‘दुर्भाग्यशाली घटना’ कोलकाता पंडाल हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने जताया दुख

New Delhi, 17 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री अमित शाह और पियूष गोयल समेत कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है.
अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में Chief Minister शुभेंदु अधिकारी से बात की. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि पश्चिम बंगाल के चोरबागान स्थित कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. सभी प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुँचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी हैं.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित है. उत्सव के अवसर पर कई परिवारों के जीवन में ऐसा अंधेरा छा जाना अत्यंत पीड़ादायक है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.
Union Minister पीयूष गोयल ने कहा कि कोलकाता में हुई त्रासदी में हुई जानमाल की हानि से मैं व्याकुल हूं. दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
वहीं, BJP MP तरुण चुघ ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ भीषण हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ करें.
–
एमएस/


