Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Bollywood में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

New Delhi, 17 अक्टूबर . Bollywood में कदम रखे बिना हॉलीवुड में India का परचम लहराने वाली Actress फ्रीडा पिंटो 18 अक्टूबर को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगी. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की लतिका के रूप में दुनिया के दिल में उतरने वाली फ्रीडा की कहानी संघर्ष, किस्मत और प्रतिभा का संगम है.

18 अक्टूबर 1984 को Mumbai में जन्मी फ्रीडा एक मंगलोरियन कैथोलिक परिवार से आती हैं. पिता फ्रेडरिक पिंटो बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और मां सिल्विया गोरेगांव के सेंट जॉन्स स्कूल की प्रिंसिपल थीं. सेंट जोसेफ स्कूल, मलाड और सेंट जेवियर्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन करने वाली फ्रीडा को बचपन से ही अभिनय का शौक था. कॉलेज के दौरान वह एमेच्योर थिएटर में सक्रिय थीं.

ग्रेजुएशन के बाद 2005 में फ्रीडा ने मॉडलिंग शुरू की. इंडिया टुडे, स्कोडा, डी बीयर्स, ई-बे और वोडाफोन जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया. 2006-07 में उन्होंने इंटरनेशनल ट्रैवल शो ‘फुल सर्कल’ को होस्ट किया. इसी दौरान एक मॉडलिंग एजेंसी के जरिए उन्हें डैनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (2008) में लतिका के रोल के लिए ऑडिशन का मौका मिला.

यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी. 8 ऑस्कर जीतने वाली इस फिल्म ने फ्रीडा को रातों-रात ग्लोबल स्टार बना दिया. उन्हें पाम स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल में ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अवॉर्ड और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड मिला. साथ ही बाफ्टा में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी.

स्लमडॉग की सफलता के बाद कई Bollywood ऑफर्स आए, लेकिन फ्रीडा ने हॉलीवुड में ही रहने का फैसला किया. उन्होंने ‘यू विल मीट अ टॉल डार्क स्ट्रेंजर’ (2010), ‘राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ (2011), ‘इम्मोर्टल्स’ (2011), ‘त्रिशना’ (2011), ‘डेजर्ट डांसर’ (2014), ‘मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल’ (2018) और ‘मिस्टर मैल्कम्स लिस्ट’ (2022) जैसी फिल्मों में काम किया. क्रिटिक्स मानते हैं कि फ्रीडा ने विदेशी सिनेमा में भारतीय महिलाओं की स्टीरियोटाइप छवि को तोड़ा.

फ्रीडा सिर्फ Actress ही नहीं, बल्कि महिला अधिकारों की मुखर समर्थक भी हैं. वह ‘बिकॉज आई एम ए गर्ल’ और ‘गर्ल राइजिंग’ जैसे अभियानों से जुड़ी रही हैं. लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर भी उन्होंने पहचान बनाई.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्लमडॉग के को-स्टार देव पटेल के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा, हालांकि फोटोग्राफर कोरी ट्रैन के साथ उन्होंने शादी की और 2021 में एक बेटे की मां बनी.

Mumbai की एक साधारण लड़की से ऑस्कर के रेड कार्पेट तक का फ्रीडा का सफर आज भी हजारों युवाओं को यह सिखाता है कि सपना देखने की हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं.

–

केके/वीसी

Share